होम / विचार मंच / अगर क्रिकेट समझते हैं, तो समझिए वरिष्ठ पत्रकार राजीव कटारा की इस पोस्ट के मायने...

अगर क्रिकेट समझते हैं, तो समझिए वरिष्ठ पत्रकार राजीव कटारा की इस पोस्ट के मायने...

राजीव कटारा वरिष्ठ पत्रकार ।। मैं कैरिबियन क्रिकेट का

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजीव कटारा

वरिष्ठ पत्रकार ।।

मैं कैरिबियन क्रिकेट का भारी फैन रहा हूं। उनके अंदाज ने मुझे मोहे रखा है। शायद इसीलिए उनके हालात देख कर उदास होता हूं। हमारी टीम जब वेस्टइंडीज पहुंची तो माना जा रहा था कि वो शायद इतिहास की सबसे कमजोर विंडीज से खेलने जा रही है। पहला टेस्ट हम आराम से जीत भी गए। दूसरे में भी चौथे दिन तक वे बुरी तरह हारते दिख रहे थे। लेकिन पांचवें दिन सब पलट गया। चेज, ब्लैकवुड और होल्डर ने मैच बचा लिया।

अभी वेस्टइंडीज ने एक ही मैच बचाया है। सचमुच उन्हें लंबी दूरी तय करनी है। अपने खोए मुकाम के आसपास पहुंचना तो बहुत दूर की बात है। कैरिबियन जिंदगी में एक तरह की मस्ती है। खाओ, पीओ, मौज करो। वे आरपार की जिंदगी जीने के आदी रहे हैं। या तो ठोक दिया या ठुक गए। गिरते पड़ते वे अपने मुकाम तक नहीं पहुंचते। यह एक किस्म का 'अमेच्योर ऐटीट्यूड' है। आज की प्रोफेशनल दुनिया में यह 'आउटडेटेड कंसेप्ट' है।

आज तो जिसे देखो वही प्रोफेशनलिज्म की बात करता है। किलर इंस्टिंक्ट की स्ट्रैटेजी पर प्रोफेशनलिज्म का सिस्टम काम करता है। थोड़ा सा स्मार्ट होने का मतलब ही होता है काइयां होना। वहां भावनाओं की कोई जगह नहीं। ऑस्ट्रेलिया को इस अंदाज का मास्टर माना जाता है। वहां सिस्टम को टेलेंट पर तरजीह दी जाती है। फिलहाल, हर क्रिकेट खेलने वाला देश ऑस्ट्रेलिया को सामने रख कर अपनी चीजें तय करता है। हर टीम ऑस्ट्रेलिया बनना चाहती है। ऐसे में क्रिकेट को वेस्टइंडीज की मस्ती चाहिए।

आज वे बदहाली में हैं। वहां कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। क्रिकेट को लेकर कोई दीवानापन वहां नहीं रहा है। क्रिकेट में टेलेंट नहीं आ रहा है। जो आ भी रहा है, उस पर बोर्ड कृपा कर देता है। इस टेस्ट में जो टीम खेल रही थी। उससे बेहतर टीम शायद उनकी होती जो टीम से बाहर हैं। गेल, ड्वायन ब्रावो, ड्वेन स्मिथ, पोलार्ड, रामदीन, चंदरपॉल, रवि रामपाल, आंद्रे रसेल वगैरह, वगैरह।

माना कि इनमें से कोई रिचर्ड्स, लारा, डुजोन, होल्डिंग और मार्शल नहीं है लेकिन इस वक्त का बेहतरीन टेलेंट तो हैं। जो है आपके पास पहले उसका इस्तेमाल तो कर लो। शायद यही वजह है कि वहां कोई जोश नहीं दिखलाई पड़ता। हमारी कोई टीम टेस्ट खेल रही हो और पांच सौ, हजार लोग मुश्किल से स्टेडियम में हों! न वहां के मैदानों में कोई संगीत गूंजता दिखता है और न झंडे लिए इधर से उधर मस्ती करते दर्शक। इतने खाली, उदास और बेजान मैदान मैंने तो नहीं देखे कभी। चेज ने इस मैच में सेंचुरी मारी और पांच विकेट भी लिए। यह कारनामा महान सोबर्स के बाद पहली बार हुआ है। शायद यही एक घटना उनकी क्रिकेट को बदल देने की बुनियाद बन जाए। हम सब उस बदलाव को देखना चाहते हैं।

(साभार: फेसबुक वाल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

6 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago