होम / विचार मंच / 'नोबेल' चोरी होने पर कैलाश सत्यार्थी को आया ये मेसेज, सोशल मीडिया पर बटोर रहा है तारीफें...

'नोबेल' चोरी होने पर कैलाश सत्यार्थी को आया ये मेसेज, सोशल मीडिया पर बटोर रहा है तारीफें...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत की आन-बान-शान के प्रतीक नोबेल पुरुस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी और पत्रकार अनिल पांडे ने हाल ही में कैलाश सत्यार्थी के घर हुई चोरी को लेकर एक प्राप्त मेसेज फेसबुक पर शेयर किया है। उस मेसेज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

भारत की आन-बान-शान के प्रतीक नोबेल पुरुस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी और पत्रकार अनिल पांडे ने हाल ही में कैलाश सत्यार्थी के घर हुई चोरी को लेकर एक प्राप्त मेसेज फेसबुक पर शेयर किया है। उस मेसेज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। पेश है अनिल पांडे की वो पोस्ट...
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी के घर में चोरी की खबर के बाद मेरे पास एसएमएस और वॉट्सअप के जरिए ढेर सारे मैसेज आए। ऐसा ही एक मैसेज मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले भूपेंद्र शर्मा ने भेजा है। उनका मैसेज दिल को छू गया। इसलिए इसे फेसबुक पर साझा कर रहा हूं। भूपेंद्र जी ने सही कहा कि हम लोगों को “मेड इन इंडिया” की कद्र नहीं....

खबरें भी बड़ी बे-खबर होती हैं। आज सुना कैलाश सत्यार्थी जी का प्रतीकात्मक नोबल पुरस्कार कोई हरण कर ले गया!! बहुत बुरा हुआ, ऐसा मैं नहीं कहूंगा और ऐसा इसलिए नहीं कहूंगा क्योंकि सत्यार्थी जी की पहचान नोबल से नहीं है। वैसे ही जैसे अर्जुन की पहचान सिर्फ गांडीव से नहीं बल्की उनके पराक्रम से थी। गांधी की पहचान चरखे से नहीं थी, बल्कि वह विश्वास था जो स्वतंत्र भारत भूमि में तिरंगा फहराने का था। अम्बेडकर की पहचान बार-ऐट-ला की डिग्री नहीं, बल्की वो ज़ज्बा था जो वास्तविक दलित को बराबरी पर लाना चाहता था। अब्दुल कलाम की पहचान वो प्रमाण पत्र नहीं थे जो उनके वैज्ञानिक होने की पुष्टि करते थे, बल्की वो भावना थी जो भारत को परमाणु शक्ति से युक्त बनाना चाहती थी।

सत्तर के दशक के अभियन्ता कैलाश सत्यार्थी अपना घर-बार, नौकरी छोड़कर किसी पुरस्कार के लिए दर-दर भटकने नहीं गये थे, बल्कि अपने दिल में भारत के भावी भविष्य को शोषण से मुक्त करा कर उन्हें तराशने का मजबूत इरादा लेकर गये थे!! और कई मुश्किल इम्तिहान देकर इस जगह पहुंच गए, जहां की कल्पना किसी ने नहीं की थी। निश्चित ही इस सफर के दौरान सत्यार्थी जी अजात-शत्रु नहीं रह सकते थे। ज़िन्होंने इन प्रतीकात्मक पुरस्कारों का हरण किया वे दया के ही पात्र नहीं बल्कि, हास्य के भी पात्र हैं। क्योंकि सत्यार्थी जी आज भी समाज विरोधी आंदोलनों का संचालन कर रहे हैं और अंत तक उनको अराजक ही रहना है। राजकाज करने वाले भी सोचें कि पुरस्कारों के मामले में तो पहले वाले और अभी वाले भी नजर अंदाज करते रहे, लेकिन कम से कम नागरिक अधिकारों की सुरक्षा का तो आश्वासन दे दो। एक ऐसे शख्स को जो तुमसे कुछ अपेक्षा नहीं करते, उनकी उपेक्षा करना कैसे प्रासंगिक हो सकता है!! देश के वास्तविक और तथा- कथित बुद्धिजीवी भी सोचें कि हमने मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी के बीच इतना भेद क्यों किया? क्योंकि हमें “मेड इन इंडिया” अभी भी अच्छा नहीं लगता। खैर, सत्यार्थी जी का प्रभाव उनके आदर्श में है। वे भी चुरा ले जाते तो अराजक होने से बाहर आते। जय-हो....

भूपेंद्र शर्मा, विदिशा

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

2028 तक AI से बाज़ार में बर्बादी? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

अमेरिका में 100 में से 10 लोग जो white collar jobs करते हैं वो कुल खपत का 50% खर्च करते हैं। उदाहरण दिया गया है कि डेटा सेंटर में काम कर रहे एजेंट काम तो करेंगे लेकिन वो खर्च नहीं करेंगे।

3 days ago

वंदे मातरम् के खंडित स्वरूप पर सवाल : अनंत विजय

किसी कविता या गीत को खंडित करने का अधिकार रचनाकार के अलावा किसी अन्य को है? रचनात्मक संवेदना का सर्जनात्मक स्वतंत्रता की बात करनेवालों ने एक कृति को खंडित कर दिया।

3 days ago

शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता की जिम्मेदारी किसकी: आलोक मेहता

मुख्य प्रश्न यही है, क्या इन गड़बड़ियों के लिए सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, या फिर मंत्रालय और उसके नेतृत्व को अपनी जवाबदेही स्वीकार करनी चाहिए?

3 days ago

PM मोदी की इजराइल यात्रा से किसे मिर्ची लगी: रजत शर्मा

दोनों देशों ने 27 समझौतों पर दस्तखत किए। दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स और क्वांटम कंप्यूटिंग में नई टेक्नोलॉजी पर काम करेंगे, आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।

5 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

13 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

13 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

13 hours ago