होम / विचार मंच / जर्नलिज्म पढ़ने वाले दोस्तो! होशियार...खबरदार!

जर्नलिज्म पढ़ने वाले दोस्तो! होशियार...खबरदार!

शंभुनाथ चौधरी ।। बाकी प्रोफेशनल कोर्स के बारे में तो नहीं पता, लेकिन जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन की प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

शंभुनाथ चौधरी ।। बाकी प्रोफेशनल कोर्स के बारे में तो नहीं पता, लेकिन जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के नाम पर ज्यादातर कॉलेज, विश्विवद्यालय और संस्थान सरासर ठगी कर रहे हैं। जर्नलिज्म का ग्लैमर दिखाकर सपनों के दोहन का कारोबार ऐसे चल रहा है जैसे खुला खेल फरुखाबादी। हर कॉलेज, विश्वविद्यालय, संस्थान के पास कुछ ऐसे एक्स-स्टूडेंट्स की मुस्कुराती तस्वीरें हैं, जिन्हें देखकर नवागंतुक स्टूडेंट्स यह भ्रम पाल लेता है कि यहां पढ़ाई कर वह भी इन्हीं की तरह तोपचंद बन जाएगा। लेकिन, जब साल, दो- तीन साल या पांच साल का वक्त और पिताजी के हजारों-लाखों रुपए फूंककर जब वह संस्थान से बाहर निकलता है तो पता चलता है कि तोपची क्या, वह तो मामूली बंदूकची भी नहीं है। हैरान करने वाली हकीकत यह कि ज्यादातर संस्थानों में हिंदी, संस्कृत, हिस्ट्री, फिलॉसफी जैसे विषयों के टीचर्स ने जर्नलिज्म पढ़ाने की 'सुपारी' ले रखी है। जिनका खुद कभी जर्नलिज्म से वास्ता रहा नहीं, वे जर्नलिस्ट पैदा करने की ठेकेदारी चला रहे हैं। न कभी अखबारों में काम किया, न चैनल में। न कभी न्यूजरूम का हिस्सा रहे और न ही कभी रिपोर्टिंग-एडिटिंग की। कई टीचर्स तो ऐसे भी हैं, जिन्हें कंप्यूटर का 'क' भी नहीं पता। पत्रकारिता की किताबें पढ़कर, फिलॉसफी और हिस्ट्री रट कर स्टूडेंट्स को 'रटा-रटाया ज्ञान' ट्रांसफर कर देना और बात है, उन्हें पेशे की चुनौतियों के लिए तैयार करना बिल्कुल अलग बात। मेरी जानकारी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कोर्स कराने वाले कई ऐसे संस्थान वर्षों से चल रहे हैं, जिनके पास छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान के लिए न तो स्टूडियो है और न दूसरे जरूरी उपकरण। मेरा यकीन है कि इन संस्थानों से पढ़कर जो लोग आगे कहीं ठौर बनाने में कामयाब हो पाए हैं, उनकी मेकिंग में उनका खुद का योगदान कहीं ज्यादा है। जिन स्टूडेंट्स के भीतर पत्रकारिता में ठुकने-पिटने-घिसने का जज्बा रहा वो अपनी राहें फिर भी तलाश लेते हैं, लेकिन जो जर्नलिज्म को महज एकेडमिक विधा समझने की भूल करते हैं उन्हें कदम-कदम पर मायूस होना पड़ता है। हकीकत में, पूरे देश में आज भी कायदे के दो-चार संस्थान ही हैं, जहां पर जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पर कुछ हदतक भरोसा कर सकते हैं। यह पोस्ट लिखने का मकसद महज वैसे छात्रों को खबरदार करना है, जो जर्नलिज्म के कोर्स में दाखिले के तलबगार हैं। सोचिए, समझिए, पूरी जानकारी हासिल कीजिए, उसके बाद ही ऐसे किसी कोर्स में एडमिशन का फैसला कीजिए। (लेखक एक दैनिक अखबार में एडिटोरियल हेड के तौर पर कार्यरत हैं) (साभार: शंभुनाथ चौधरी की फेसबुक वॉल से )   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

1 day ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

2 days ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

2 days ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

2 days ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

2 days ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

1 hour ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

1 hour ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

59 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago