होम / विचार मंच / इन दो खबरों को पढ़कर न जाने क्यों लगा कि इनमें कोई लिंक है, बोले वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा

इन दो खबरों को पढ़कर न जाने क्यों लगा कि इनमें कोई लिंक है, बोले वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा

‘आज अखबार के पहले पन्ने  पर दो खबरें पढ़ी और न जाने क्यों लगा इन दोनों में एक लिंक है।’ हिंदी पोर्टल ‘शब्दांकन’ (shabdankan.com) के जरिए  ये कहा वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिसार शर्मा ने। उनका पूरा ब्लॉग आप यहां पढ़ सकते हैं: ‘ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

‘आज अखबार के पहले पन्ने  पर दो खबरें पढ़ी और न जाने क्यों लगा इन दोनों में एक लिंक है।’ हिंदी पोर्टल ‘शब्दांकन’ (shabdankan.com) के जरिए  ये कहा वरिष्ठ टीवी पत्रकार अभिसार शर्मा ने। उनका पूरा ब्लॉग आप यहां पढ़ सकते हैं:

‘हमारी एक टीम काम कर रही थी, ताकि SnapDeal सबक ले और आमिर खान का विज्ञापन वापस ले’

अगर आप एक बयान को अलहदगी में पढ़ें, तो आपको ऐसा लग सकता है के ये बयान किसी ‘उग्र’ गुट के कार्यकर्ता ने दिया होगा। आप बिलकुल भी कल्पना नहीं कर सकते के ये बयान, देश के रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने दिया होगा। और जब रक्षा मंत्री कहते हैं तो ‘टीम’ से सन्दर्भ सिर्फ कोई कमांडो यूनिट ही निकला जा सकता है। निकाला जाना भी चाहिए।

मगर यहां रक्षा मंत्री की टीम ने न सिर्फ आमिर खान जैसे सॉफ्ट टारगेट को अपनी ‘टीम’ के जरिये निशाना बनाया, बल्कि जिस कंपनी का वो विज्ञापन कर रहे थे, जिसका आमिर खान के बयान से कोई लेना देना नहीं है, उसे भी सबक सिखाने की बात कही रक्षा मंत्री ने।

सवाल ये के क्या प्रधानमंत्री मोदी अपने रक्षा मंत्री के इस बयान से सहमत हैं? खासकर तब जब वो ‘मेक इन इंडिया’ की दमदार अपील कर रहे हों? क्या मोदी इस बात के इत्तेफाक रखते हैं कि देश के सुपरस्टार को पहले तो प्रजातांत्रिक भारत में अपनी बीवी की बात सार्वजनिक करने का हक नहीं है और दूसरा, इसकी सजा उस कंपनी को दी जाए, जिसका वास्ता आमिर खान के निजी विचारों से नहीं? मैं जानना चाहूंगा के देश में निवेशक कितना आश्वस्त महसूस करेंगे अगर देश के रक्षा मंत्री एक ऐसे ‘अदृश्य’ कमांडो यूनिट की बात करेंगे जो ऐसी कम्पनीज को सबक सिखा रही है? आप इस बात का अर्थ समझ रहे हैं? आप इसके पीछे छिपा संदेश समझ रहे हैं? अगर आमिर खान की बीवी अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर आशंकित है तो वो न सिर्फ चुप रहे बल्कि ऐसा सोचने की कल्पना भी न करे, क्योंकि ये देशद्रोह है और रक्षा मंत्री आमिर खान और उनसे जुड़ी तमाम कंपनियों को इसका सबक सिखायेंगे। ऐसा है क्या? कम से कम अब प्रधानमंत्री को इस मुद्दे  पर अपनी खामोशी तोड़नी चाहिए। कम से कम अब ये सवाल उठाना स्वाभाविक है कि क्या वो ऐसी ‘टीम्स’ (जिसका जिक्र परिकर ने किया) के लिए, देश में निवेश, मेक इन इंडिया और प्रजातंत्र की बलि देने को तैयार हैं? क्या वक्त नहीं आ गया है के प्रधानमंत्री इस मुद्दे को लेकर एक कड़ा और निर्णायक सन्देश दे के वो इन टीम्स के साथ हैं या जो वादा उन्होंने देश को दो साल पहले दिया था, उस  पर कायम हैं?

‘हाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को अपनी आगरा रैली रद्द करनी पड़ी थी, क्योंकि आगरा के 8 लाख दलित उन्हें कड़ा सन्देश देना चाहते थे’

गौ रक्षा ????

आज अखबार में एक और खबर की तरफ मेरा ध्यान गया। बीजेपी के दलित सांसदों ने प्रधानमंत्री से अपील की है के गौ रक्षा के नाम पर दलितों पर किये जा रहे हमलों पर प्रधानमंत्री और पार्टी कड़ा सन्देश दे। नगीना से पार्टी सांसद यशवंत सिंह, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, इटावा से सांसद अशोक कुमार दोहरे सब मानते हैं के गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारों को इससे सख्ती से निपटना चाहिए और ऐसे गुटों को कड़ा संदेश भेजना चाहिए। कड़ा सन्देश!

अब बात करते हैं इस कड़े सन्देश की। हाल में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को अपनी आगरा रैली रद्द करनी पड़ी थी, क्योंकि आगरा के 8 लाख दलित उन्हें कड़ा सन्देश देना चाहते थे। मरहम और गलती मानना तो दूर, आगरा से बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया की मानें तो बीजेपी को उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए एक दलित उम्मीदवार पेश करना चाहिए। यानी सतही बातें जितने भी करवा लीजिये, राजनीतिक खानापूर्ति जितनी करवा लीजिये, बीजेपी अब भी बुनियादी मुद्दे को संबोधित करने को राजी नहीं। और जब तक ये चलता रहेगा, बीजेपी को दुर्भाग्यवश दयाशंकर सिंह और मधु मिश्र जैसे नेताओं से ही पहचाना जायेगा। अब हो सकता है के इसके पीछे भी बीजेपी की दूरगामी राजनीति छुपी हो, हो सकता है के ये पार्टी को लखनऊ तक पहुंचाने में मदद करे, शायद इसलिए मोदी खामोश हैं और अमित शाह आगरा जाने से डरते हैं।

मैं अब भी मानता हूं के मोदीजी के मन में देश का विकास सर्वोपरि है और वो देश को तरक्की के रास्ते  पर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मुझे न जाने क्यों ये अब भी लगता है के गौ रक्षक दल जैसे सामाजिक संगठन (ये मेरे नहीं थावर चंद गहलोत के शब्द हैं), बजरंग दल, हिन्दू सेना ये सब अब भी हाशिये पर खड़े संगठन हैं जो नई व्यवस्था में अपनी प्रासंगिकता ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। मगर! मगर जब मैं रक्षा मंत्री को ये बातें करते सुनता हूं तो मुझे सरकार की नीयत पर शक होने लगता है। तब मुझे लगता है के ये सब एक राजनीतिक प्लान का हिस्सा है। तब मुझे लगता है के इस सोच से इत्तेफाक रखने वाले लोगों को शायद ऐसा लगता होगा के भारतीय जनमानस ऐसी सोच से इत्तेफाक रखता है। शायद वो भी एंटी नेशनल पत्रकारों, अभिनेताओं, दलितों और मुसलमानों को सबक सिखाने के मूड में है। वर्ना और क्या वजह हो सकती है इस वहशीपने के जारी रहने और सरकार के जिम्मेदार लोगों द्वारा उसे सही ठहराने की कोशिश के पीछे?

काश कि परिकर इस मुद्दे को फिर से तूल देने के बजाय, अपनी उस दूसरे बयान पर स्पष्टीकरण देते जिसमें उन्होंने कहा के सेना को सिविलियन ऑपरेशन में लाठी चलाने के लिए नहीं रखा जा सकता। आपने कहा था के सेना एक हाथ पीछे बांधे ऐसे हालात में जमीन पर नहीं उतर सकती। आपने सही कहा था के सेना को आपदा प्रबंधन के अलावा किसी और चीज के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये बात अलग हैं सेना को न सिर्फ हरियाणा में तैनात किया गया, बल्कि अधिकतर समय एक हाथ पीछे बाँध कर रखा गया, क्योंकि कई इलाकों में पुलिस को आन्दोलनकारियों के सामने पलायन करते हुए देखा गया। शहर के हिस्से जल गए, मगर सेना की तैनाती क्यों हुई और हुई भी तो क्या इस्तेमाल हुआ, ये पहेली बनी हुई हैं।

(साभार: shabdankan.com)

  समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

9 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

55 minutes ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

4 hours ago