होम / विचार मंच / नहीं पता कि किस दम पर लोग वर्षों प्राइम टाइम कर लेते हैं। क्या मिल जाता है, रोजगार के अलावा:रवीश कुमार

नहीं पता कि किस दम पर लोग वर्षों प्राइम टाइम कर लेते हैं। क्या मिल जाता है, रोजगार के अलावा:रवीश कुमार

रवीश कुमार वरिष्ठ टीवी पत्रकार ।। बहुत दिनों से मन बगावत कर रहा था। मन एक शाम मांग रहा था। कब से डूबते सूरज के बाद का नीला आकाश नहीं देखा था। मेरा मन थोड़ा सा नीला आकाश मांग रहा था। मैं कुछ दिनों के लिए हर शाम

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

रवीश कुमार

वरिष्ठ टीवी पत्रकार ।।

बहुत दिनों से मन बगावत कर रहा था। मन एक शाम मांग रहा था। कब से डूबते सूरज के बाद का नीला आकाश नहीं देखा था। मेरा मन थोड़ा सा नीला आकाश मांग रहा था। मैं कुछ दिनों के लिए हर शाम डूबते सूरज को देखना चाहता हूं। मैं थोड़ी सी शाम के लिए अपनी जिंदगी की रात छोड़ देना चाहता हूं। दफ्तर में कंप्यूटर के पार एक खिड़की भी है मगर जिस वक्त सूरज डूब रहा होता है, अंधेरे में डूबने से पहले शाम गुम होती रौशनी के आखिरी सिरे को थामे रहती है, उस वक्त मैं की-बोर्ड पर दौड़ रहा होता हूं। सब कुछ अंतिम अवस्था के मुकाम पर होता है। प्राइम टाइम आने वाला होता है।

अचानक कुछ दिनों से लगा कि मन कई दिनों की शाम न देखने का बकाया वसूलना चाहता है। जल्दी घर लौटना चाहता है। आज लगा कि मैं समय से होड़ कर रहा हूं। गुड़गांव जाकर तेजी से रिकॉर्डिंग पूरी की। दफ्तर आकर मेज से डाउन टू अर्थ की कॉपी उठा कर भागा। किसी से नजर न मिल जाए और बात न होने लगे, मैं ठहर न जाऊं इसलिए तेजी से सीढ़ियां उतरने लगा। पांव किसी सैनिक की तरह सीधे पटकता हुआ। पांव को इसकी आदत नहीं थी। जूते के नीचे की काठ ने घुटने की चिकोटी काट ली। कार तक पहुंचते पहुंचते दायां पांव चलने से मना करने लगा। जब मुड़ा नहीं तो किसी तरह मोड़ कर कार में बैठ गया।

अब बस उस दिल्ली से निकल जाना था जहां मेरी कई शामें गुम हो गईं हैं। याद आया कि दफ्तर में कुछ सामान रह गया है। सहयोगी सुशील से कहा कि बाहर लेकर आ जाओ, मैं गाड़ी घुमाता हूं। इसी अफरा-तफरी में उसने कुछ समझा और मैं कहीं और पहुंच गया। तब तक दिमाग आगे आगे दौड़ने लगा था। शरीर वहीं ठहरा हुआ था। दोनों के बीच जैसे कहासुनी हो गई हो। नजर बार-बार साढ़े पांच बजने पर टिकी जा रही थी। इससे पहले नहीं निकला तो दक्षिण दिल्ली के जाम में फिर तमाम। पहले रिकॉर्डिंग का कोई फायदा नहीं।

साढ़े पांच बजने में पंद्रह मिनट बाकी थे। किसी तरह निकला तो सामने जाम। आश्रम जाम में सैंकड़ों कारें फंसी हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस में रखी लाश की तरह तमाम कारों में आदमी और औरत चेतना शून्य बैठे चले जा रहे थे। रुके-रुके से चल रहे थे। चलते-चलते से लग रहे थे। जाम ने घुटने को तबाह कर दिया। भागते भागते इतना पस्त हो गया कि घर में घुसते ही बिस्तर पर धड़ाम। भूल गया कि किस लिए आया हूं। पांव ने धोखा दे दिया। कई दिनों की थकान जैसे पांव में उतर गई।

जिस शाम के लिए इतनी दौड़ लगाई, वो तो जा चुकी थी। खिड़की से वही आखिरी सिरा दिखा जिसे कैमरे से पकड़ने चला गया। देर रात तक घर से बाहर रहना कभी फितरत नहीं रही। मैं हमेशा शाम को घर लौटना चाहता था। मेरे बगैर शाम घर लौटने लगी। मुझे नहीं पता कि किस दम पर लोग वर्षों प्राइम टाइम कर लेते हैं। क्या मिल जाता है, रोजगार के अलावा। काश किसी के पास शाम गिनने का रोजगार होता। मैं जल्दी घर आ जाता। उन आवाजों को सुनने के लिए जिनकी खनखनाहट भीतर ही भीतर कम होने लगी है। थोड़ी बहुत ही सही थोड़ी सी शाम देख ली।

(साभार : कस्बा ब्लॉग से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जब स्कोरबोर्ड से आगे निकलकर खेल सिखाता है जिंदगी की बड़ी सीख'

जब भारत एक और शानदार टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मना रहा है, तो स्वाभाविक है कि सबसे ज्यादा चर्चा मैच, ट्रॉफी और खिलाड़ियों की हो रही है।

6 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

1 day ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

1 day ago

ChatGPT को टक्कर देने वाला Claude क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Anthropic कंपनी ने Claude AI बनाया है। उसका दावा है कि अमेरिकी सरकार AI का ‘दुरुपयोग’ करना चाहती थी। सरकार Claude का इस्तेमाल दो कामों के लिए करना चाहती थी।

1 day ago

राहुल गांधी की सिनेमा की बचकानी समझ: अनंत विजय

लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या वास्तव में यह कोई नई प्रवृत्ति है? क्या भारतीय सिनेमा और वेब सीरीज में राजनीतिक विचारों और वैचारिक संदेशों का इस्तेमाल पहले नहीं होता था?

1 day ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

8 hours ago