होम / विचार मंच / ट्रंप की धमकी से पेट्रोल महँगा होगा? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

ट्रंप की धमकी से पेट्रोल महँगा होगा? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

राष्ट्रपति बनने के बाद से वो दुनिया भर में लड़ाई रुकवाने में लगे हैं। फिर भी यूक्रेन और रुस की लड़ाई रोकने में कामयाबी नहीं मिली है। पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति का व्हाइट हाउस में अपमान किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

मिलिंद खांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार।

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति के रुप में दूसरी टर्म में सबको हिला रखा है। रोज कोई ना कोई नया फ़ैसला या नयी धमकी। रुस को 50 दिन में यूक्रेन के साथ युद्ध ख़त्म ना करने पर सेकेंडरी टैरिफ़ लगाने की धमकी दी है यानी जो देश रुस के साथ कारोबार करते रहेंगे उन पर अमेरिका 100% टैरिफ़ लगा देगा। भारत अभी रुस से अपनी ज़रूरत का 35-40% कच्चा तेल ख़रीदता है। ट्रंप की धमकी के कारण यह रुक गया तो पेट्रोल डीज़ल 8-12 रुपये प्रति लीटर महँगा हो सकता है।

पहले समझ लीजिए कि ट्रंप ने कहा क्या है? राष्ट्रपति बनने के बाद से वो दुनिया भर में लड़ाई रुकवाने में लगे हैं। फिर भी यूक्रेन और रुस की लड़ाई रोकने में कामयाबी नहीं मिली है। पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति का व्हाइट हाउस में अपमान किया। मदद रोक दी लेकिन जल्द समझ में आ गया कि झगड़े की जड़ रुस है। उन्होंने 14 जुलाई को धमकी दी है कि 50 दिन के अंदर रुस ने युद्ध नहीं रोका तो वो सेकेंडरी टैरिफ़ लगा देंगे। यह डेडलाइन 2 सितंबर को ख़त्म होगी। रुस ने ट्रंप की धमकी पर कोई ख़ास प्रतिक्रिया नहीं दी है, उसे गंभीरता से नहीं लिया है।

आपको याद होगा कि रुस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला बोला था तो अमेरिका और यूरोप के देशों ने आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। उन्हें लगा था कि रुस दबाव में आ जाएगा। इससे उलट रुस ने भारत और चीन जैसे देशों के साथ कारोबार बढ़ा दिया। भारत 2022 से पहले 100 में से 2 बैरल कच्चा तेल रुस ख़रीदता था। अब वो हिस्सा बढ़ कर 35-40 बैरल तक पहुँच गया। भारत को शुरुआती दिनों में तो रुस का तेल बाक़ी देशों के मुक़ाबले 10-12 डॉलर प्रति बैरल सस्ता पड़ता था। अब यह अंतर 3-4 डॉलर पर आ गया है। रुस से सस्ता तेल मिलने के कारण ही युद्ध का बुरा असर भारत की अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा। महंगाई क़ाबू में रही।

भारत अकेले रुस पर कच्चे तेल के लिए निर्भर नहीं है। 35-40 देशों से कच्चा तेल ख़रीदता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि अमेरिका ने सेकेंडरी टैरिफ़ लगा दिया तो कच्चे तेल के दाम 140 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते हैं। उनका कहना है कि रुस दुनिया की ज़रूरत का 10% उत्पादन करता है। यह तेल बाज़ार में नहीं आएगा तो दाम बढ़ जाएँगे। भारत नहीं चाहेगा कि रुस से सस्ते तेल के चक्कर में अमेरिका से पंगा लें। वो दूसरे देशों से ही तेल ख़रीदना चाहेगा।

अनुमान है कि रुस से भारत को कच्चा तेल मिलना बंद हो जाएँ और कच्चे तेल के दाम 140 डॉलर प्रति बैरल हो जाएँ तो पेट्रोल डीज़ल की क़ीमतें प्रति लीटर 8-12 रुपये बढ़ सकते है। कुल मिलाकर अभी तो अमेरिका की ट्रेड डील फँसी हुई थी, अब ये नया सिरदर्द आ गया है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

23 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago