होम / विचार मंच / क्या ईरान और लड़ेगा या सरेंडर करेगा: रजत शर्मा

क्या ईरान और लड़ेगा या सरेंडर करेगा: रजत शर्मा

जंग का एक सप्ताह बीत चुका है और हमले दोनों तरफ से जारी हैं। ईरान ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया, तेल अवीव और दूसरे शहरों के नागरिक आबादी पर मिसाइल्स दागीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

ईरान-इजरायल जंग के आठवें दिन हमलों की वजह से तबाही जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने रात को ये ऐलान किया कि अभी वह ईरान पर हमले के बारे में दो हफ्ते के अंदर कोई अंतिम फैसला करेंगे। ट्रम्प ने अपनी प्रेस सचिव के जरिए एक वाक्य का बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि ईरान के साथ निकट भविष्य में बातचीत होने या न होने की प्रबल संभावना को देखते हुए मैं जंग में कूदने या न कूदने का कोई फैसला अगले दो हफ्तों के अंदर करूंगा।

प्लान तैयार है बस ट्रम्प की हरी झंडी का इंतज़ार है। ईरान के विदेश मंत्री के साथ ट्रम्प के विशेष दूत की फोन पर की बार बातचीत हो चुकी है और यूरोपीय देशों के नेता भी ईरान के विदेश मंत्री से बात कर रहे हैं। ईरान ने कहा है कि जब तक इज़रायल हमले नहीं रोकेगा, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

जंग का एक सप्ताह बीत चुका है और हमले दोनों तरफ से बदस्तूर जारी हैं। ईरान ने गुरुवार को इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया, तेल अवीव और दूसरे शहरों के नागरिक आबादी पर मिसाइल्स दागीं। जवाब में इजरायल ने ईरान के मिसाइल लांच साइट्स को निशाना बनाया। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने कहा कि ईरान की गुस्ताखी का जवाब ऐसा दिया जाएगा कि पूरी दुनिया देखेगी और खामेनेई के खात्मे तक जंग जारी रहेगी। ईरान ने इज़रायल पर हमले तो किए हैं, कई शहर तबाह तो किए हैं लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन हमलों से इजरायल को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

ईरान इस बात पर संतोष तो कर सकता है कि उसकी मिसाइल्स तेल अवीव में आग बरसा रही हैं। ईरान को इस बात का भी संतोष होगा कि उसने इजरायल के iron dome डिफेंस सिस्टम को कई बार नाकाम कर दिया लेकिन दूसरी तरफ ईरान पर इजरायल के हमले सटीक और नियंत्रित हैं। इजरायल एक-एक करके ईरान के एटमी ठिकानों को तबाह कर रहा है।

गुरुवार को उसने ईरान की अरक न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया जहां हैवी वॉटर न्यूक्लियर रिएक्टर था। इज़रायल ने ईरान के सैनिक नेतृत्व को दो-दो बार खत्म कर दिया, अब ईरान की सेना की कमान तीसरी पंक्ति के नेतृत्व के हाथ में है। ईरान की मिसाइल्स का स्टॉक अब धीरे धीरे कम होता जा रहा है। फिलहाल बाहर से ईरान को कोई समर्थन नहीं मिल रहा है, जबकि इज़रायल के साथ अमेरिका पूरी ताक़त से खड़ा है। ईरान ऊपर से चाहे कुछ भी कहे, अंदर से वो चाहता है कि ये जंग बंद हो।

जाहिर है ये आत्मसम्मान की कीमत पर तो नहीं किया जा सकता। लेकिन ईरान यूरोपीय देशों से बातचीत के लिए तैयार है। ये काफी बड़ा संकेत है। जेनेवा में होने वाली बातचीत में इज़रायल कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। इजरायल का ईरान की वायुसीमा पर कब्जा है। वो जब चाहे, जहां चाहे, हमला कर सकता है। इसीलिए वो इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना चाहता है।

इजरायल का पहला लक्ष्य है, ईरान की परमाणु बम बनाने की क्षमता को खत्म करना। दूसरा निशाना है, ईरान में सत्ता को बदलना। अब इजरायल के निशाने पर ईरान के सबसे बड़े नेता आयतुल्ला अली खामेनेई हैं। लेकिन खामेनेई को खत्म करने से ईरान को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। खामेनेई का बेटा उनकी जगह ले सकता है। मतलब ये कि अगर खामेनेई को कुछ हुआ तो इजरायल का ईरान में सत्ता परिवर्तन कराने का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इजरायल को अब इंतजार है कि अमेरिका इस जंग में कब और कैसे एंट्री लेता है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

15 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago