होम / विचार मंच / Dream11 के साथ कौन सा खेल हो गया! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

Dream11 के साथ कौन सा खेल हो गया! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

गेमिंग कंपनियां पिछले दो साल से GST को लेकर लॉबिंग कर रही थीं। उनकी दो मांग थीं। GST काउंसिल ने दोनों मांगे खारिज कर दीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मिलिंद खांडेकर, मैनेजिंग एडिटर, तक चैनल्स, टीवी टुडे नेटवर्क।

देश में क्रिकेट चलाने वाले BCCI ने अभी एक जुलाई को ही घोषणा की थी कि भारतीय क्रिकेट टीम अब Dream 11 की जर्सी पहनेगी। Dream 11 देश में हर मैच के लिए तीन करोड़ रुपए देगी और विदेश में एक करोड़ रुपए। BCCI को इस डील से 2026 तक 358 करोड़ रुपए मिलेंगे। Dream 11 की खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी। GST यानी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स काउंसिल ने दस दिन बाद गेमिंग पर 28% टैक्स लगा दिया। अब खबर छपी है कि Dream 11 का मुनाफा 80% कम होने की आशंका है।

GST का मतलब हम पिछले साल हिसाब किताब में समझ चुके हैं। आप किसी सामान या सर्विस को लेते हैं तो उस पर सरकार टैक्स लेती है। पहले राज्य सरकार सामान पर सेल्स टैक्स लेती थी, जबकि केंद्र सरकार सर्विस जैसे मोबाइल बिल पर। 2017 में इस सबकी जगह देश भर में GST ने ले ली। केंद्र और राज्य सरकारों से मिलकर बनीं GST काउंसिल तय करती है कि किस पर कितना टैक्स लगेगा। काउंसिल ने 11 जुलाई को अपनी 50वीं बैठक की। इसमें तय हुआ कि ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और कैसीनो पर 28% GST लगाया जाएगा।

गेमिंग कंपनियां पिछले दो साल से GST को लेकर लॉबिंग कर रही थीं। उनकी दो मांग थीं। पहली मांग थी कि गेम ऑफ स्किल और गेम ऑफ चांस में फर्क किया जाए। अगर कोई क्रिकेट टीम बनाकर फैंटेसी लीग खेल रहा है तो वो दिमाग लगा रहा है। ये स्किल का खेल है जबकि लॉटरी चांस का खेल है। स्किल वाले गेम को छूट मिलना चाहिए। दूसरी मांग थी कि GST सिर्फ गेमिंग कंपनी की आमदनी पर लगाया जाए, खिलाड़ी के दांव की रकम पर नहीं। मान लीजिए मैंने 100 रुपए का दांव खेला। इसमें गेमिंग कंपनी ने 10 रुपए फीस ली तो GST फीस की रकम पर लगे, दांव की रकम पर नहीं।

GST काउंसिल ने दोनों मांगे खारिज कर दीं। गेम ऑफ स्किल और गेम ऑफ चांस दोनों पर एक ही रेट लगेगा। टैक्स पूरे 100 रुपए पर लगेगा यानी 28 रुपए। फीस पर लगता तो यह टैक्स 2.80 रुपए होता। गेमिंग कंपनियों का कहना है कि टैक्स उनको बर्बाद कर देगा। एक आकलन लगाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति 100 रुपए का दांव चलेगा तो वो अधिक से अधिक 24 रुपए जीतेगा, जबकि नुकसान हुआ तो 100 रुपए का। ऐसा खेल कौन खेलेगा।

ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार पिछले कुछ साल से तेजी से बढ़ रहा है। EY FICCI के मुताबिक पिछले साल 12 हजार करोड़ रुपए गेमिंग पर लगे थे, अगले साल 15 हजार करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान है। इसमें दो तरह की कंपनियां है। फैंटेसी टीम बनाकर खिलाड़ी पैसे लगाता है। ये गेम IPL या क्रिकेट के बाकी मैचों के साथ साथ खेला जाता है। दूसरा खेल है ताश के पत्तों का जैसे रमी, लूडो या शतरंज। इस खेल को चलाने वाली ज्यादातर बड़ी कंपनियां मुनाफे में है। अब उन्हें डर है कि कहीं खेलने वाले भाग ना जाएं।

GST काउंसिल ने गेमिंग पर टैक्स लगाने के लिए नैतिकता का हवाला दे दिया है। ये नशा है, बच्चे इसके आदी हो रहे हैं। इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए। ज्यादातर पश्चिमी देशों में सट्टा कानूनी रूप से चलता है। आप दुकान में जाकर सट्टा लगा सकते हैं। भारत में ये गैर कानूनी है जब जब इसे कानूनी मान्यता देने की बात हुई तो नैतिकता के आधार पर विरोध किया जाता रहा है। गेमिंग सट्टा नहीं है लेकिन है तो पैसे का खेल और इसके साथ ही खेल हो गया है। बात चूंकि क्रिकेट से शुरू हुई थी लोग कह रहे हैं जो जो भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी खरीदता है वो बर्बाद हो जाता है। Byju’s पिछला स्पॉन्सर था, अब मुश्किल में है। Oppo फोन की हालत खराब है और सहारा का तो डिब्बा गोल है। देखते हैं कि अब Dream 11 जैसी कंपनी का क्या होता है?

(वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर 'टीवी टुडे नेटवर्क' के 'तक चैनल्स' के मैनेजिंग एडिटर हैं और हर रविवार सोशल मीडिया पर उनका साप्ताहिक न्यूजलेटर 'हिसाब किताब' प्रकाशित होता है।)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

18 hours ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

23 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

20 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

13 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago