होम / विचार मंच / स्वाति मालीवाल का मामला केजरीवाल के लिए बड़ी समस्या: रजत शर्मा

स्वाति मालीवाल का मामला केजरीवाल के लिए बड़ी समस्या: रजत शर्मा

असल में ये सारी खिचड़ी घर में ही पकी। स्वाति के साथ जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था,लेकिन जो हुआ, ये समझना मुश्किल है। संजय सिंह ने स्वाति को इस बात के लिए मना लिया था कि वो इस मामले को पब्लिक न करें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रजत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और स्तंभकार।

स्वाति मालीवाल के केस में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को मुख्यमंत्री निवास से गिरफ्तार कर लिया। स्वाति ने विभव कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने मुख्यमंत्री निवास में 13 मई को उन्हें थप्पड़ मारे, उनके सीने, पेट और निचले हिस्सों में लात मारे और उनके कपड़े फाड़ दिए। ये बात स्वाति ने एक मजिस्ट्रेट के सामने घारा 164 के तहत दर्ज़ करवाई।

इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को एक सीसीटीवी वीडियो क्लिप दिखाकर ये साबित करने की कोशिश की कि स्वाति के साथ कोई मारपीट नहीं हुई थी। दिल्ली की मंत्री आतिशी का ये दावा सनसनीखेज है कि स्वाति को बीजेपी ने केजरीवाल के घर भेजा। लेकिन दो दिन पहले संजय सिंह ने तो कहा था कि विभव ने स्वाति के साथ बदसलूकी की।

उन्होंने कहा था केजरीवाल विभव के खिलाफ एक्शन लेंगे। स्वाति अब कह रही हैं कि केजरीवाल विभव के दबाव में हैं क्योंकि उनके पास कोई राज़ हैं। इसीलिए इस पूरे मामले को ट्विस्ट देने की कोशिश की गई।

असल में ये सारी खिचड़ी घर में ही पकी। स्वाति के साथ जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था,लेकिन जो हुआ, ये समझना मुश्किल है। जानकार कहते हैं कि संजय सिंह ने स्वाति को इस बात के लिए मना लिया था कि वो इस मामले को पब्लिक ना करें। दो दिन पहले इस पर सुलह भी हो गयी थी। क्योंकि केजरीवाल को चुनाव में इसका भारी नुकसान हो सकता है। स्वाति की शर्त थी विभव को उसके पद से हटा दिया जाए ताकि वो केजरीवाल तक लोगों को पहुंचने से रोक न सके।

इस बात को सार्वजनिक किया जाना था,जो संजय सिंह ने कर दिया। स्वाति खामोश थीं। पर जब उन्होंने देखा कि विभव को केजरीवाल अपने साथ लखनऊ ले गए हैं तो स्वाति ने पुलिस को बुलाया और बयान दर्ज करवाया, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कोई सार्वजनिक बयान भी नहीं दिया लेकिन शुक्रवार को जब आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी करके स्वाति मालीवाल पर पलटवार किया, ट्वीट करके अपने इरादे जाहिर कर दिए तो स्वाति भी सामने आ गईं और जब आतिशी ने उनपर बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रचने का इल्जाम लगाया तो स्वाति ने कहा कि आज विभव के दबाव में आम आदमी पार्टी ने हार मान ली और पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठवाए गए।

ये सारी की सारी घटना चौंकाने वाली, चिंता में डालने वाली है। अब पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी। इसमें कानून और सार्वजनिक सहानुभूति  स्वाति के साथ है, राजनीतिक हालात उनके पक्ष में है,  इसीलिए केजरीवाल की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं। दिल्ली में 25 मई को वोटिंग है। यही देखते हुए आज आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बीजेपी को लपेटने की कोशिश की लेकिन इस मसले पर बीजेपी का भी काउंटर मिलेगा क्योंकि शनिवार को दिल्ली में नरेन्द्र मोदी की पहली रैली है और मोदी इस मसले पर क्या कहेंगे, ये देखने लायक होगा।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स स्वाति मालीवाल रजत शर्मा ब्लॉग
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

14 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

9 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

14 hours ago