होम / विचार मंच / ऐसे कदम जेहादी ताकतों के हाथ मजबूत करते हैं : ब्रजेश कुमार सिंह

ऐसे कदम जेहादी ताकतों के हाथ मजबूत करते हैं : ब्रजेश कुमार सिंह

ऐसे तत्व मजबूत हुए, तो वो कल्तेआम करते समय ये नहीं देखेंगे कि आप किस पार्टी के हैं, किस जाति के हैं, किस राज्य के हैं, वो सिर्फ आपका धर्म देखकर मारेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

ब्रजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार, नेटवर्क 18 ग्रुप।

मुस्लिम वोट के लालच में कुछ राजनीतिक दल कितना नीचे गिर सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण है पहलगाम की घटना। जिन बच्चों ने अपने पिता खोये, जिन महिलाओं ने अपने पति खोये, वो सब चिल्ला चिल्ला कर कह रहे हैं कि धर्म जानकर हिंदुओं को मारा गया, वही ये नेता कह रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। हद है ! मुस्लिम वोट के सहारे अपनी सियासत चला रही पार्टियां तो पहलगाम की घटना में भी साजिश देख रही हैं।

कहां जेहादी सोच वाले आतंकियों की आलोचना करें, उसकी जगह दाल में कुछ काला है, ये नैरेटिव उभार रही हैं। और ये नया नहीं है, पहले भी उड़ी से लेकर पुलवामा तक इनका स्टैंड यही रहा है। शर्मनाक!! फिलिस्तीन- हमास के मुद्दे पर छाती पीटने और हाय- हाय करने वाली ये पार्टियां पहलगाम की चर्चा करने से भी बच रही हैं और कर भी रही हैं तो ध्यान ये कि गलती से भी वोट बैंक का नुकसान न हो जाए।

इस डर के मारे आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, ये गाना अब भी गा रही हैं, सच उल्टा होने के बावजूद! कहां जेहादी आतंकवाद और उसको शह देने वाले पाकिस्तान की आलोचना करें ये, उसकी जगह अपने बयानों से ये पार्टियां पाकिस्तान को ही मदद पहुंचा रही हैं। अपनी स्टेट पॉलिसी के तौर पर जेहाद और आतंकवाद को प्रोमोट करने वाला पाकिस्तान इनके बयानों को अपने हक में भरपूर इस्तेमाल कर रहा है।

धर्म के आधार पर बने पाकिस्तान ने अपने यहां से ज्यादातर हिंदुओं को भगा दिया। पाकिस्तान ही नहीं, बांग्लादेश में भी हिंदू आबादी लगातार कम हुई है, लेकिन उल्टे पाकिस्तान भारत पर मुस्लिम उत्पीड़न का आरोप लगाता है ऐसे नेताओं के बयान के सहारे, जबकि भारत में मुस्लिम आबादी लगातार बढ़ी है !

देशहित के उपर जब सिर्फ वोट के बारे में सोचा जाएगा तो ये परिस्थिति हालात को और बिगाडे़गी, जेहादी ताकतों के हाथ मजबूत करेगी। और ऐसे तत्व मजबूत हुए, तो वो कल्तेआम करते समय ये नहीं देखेंगे कि आप किस पार्टी के हैं, किस जाति के हैं, किस राज्य के हैं, वो सिर्फ आपका धर्म देखकर मारेंगे।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

23 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

22 hours ago