होम / विचार मंच / ‘वर्ना कहीं तो सजेगी ही स्ट्रिंगर्स की दुकान’

‘वर्ना कहीं तो सजेगी ही स्ट्रिंगर्स की दुकान’

स्ट्रिंगर्स को पैसा नहीं देने के मामले में नेशनल के साथ ही कई क्षेत्रीय चैनल्स भी शामिल हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

एक स्ट्रिंगर, बरेली।।

देश में एक से बढ़कर एक न्यूज चैनल ने दस्तक दी और एक से बढ़कर एक टैगलाइन के साथ मीडिया के क्षेत्र में प्रवेश किया| लोगों ने भी बड़ी उम्मीद के साथ नए चैनलों का साथ पकड़ा कि उन्हें अपनी मेहनत का पैसा मिलेगा, लेकिन यह सिर्फ उम्मीद बनकर रह गई|

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक तरफ चैनल के मालिक राजनीतिक दलों से मोटा पैसा कमाते रहे, वहीं अपने स्ट्रिंगर को एक टका रुपया नहीं दिया| ऐसा नहीं कि यह देश में पहली बार हुआ, पहले भी होता रहा है, लेकिन कोई सरकार आज तक टीवी चैनल के मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा सकी, आखिर उन्हें भी टीवी चैनल के मालिकों से डर लगता है| पैसा नहीं देने के मामले में नेशनल चैनल के साथ क्षेत्रीय चैनल भी शामिल हैं | मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि 100 में से 99 चैनल ऐसे होंगे जो स्ट्रिंगर से फ्री में या फिर पेमेंट देने के आश्वासन पर काम करा रहे होंगे |

अब सवाल इन चैनलों के संपादकों का उठता है कि आखिर वह चैनल में बैठकर क्या कर रहे होंगे| क्या उन्हें अपने स्ट्रिंगर और चैनल की रीढ़ कहे जाने वाले शख्स की चिंता नहीं है तो आपको बता दें उन्हें किसी की समस्या से क्या मतलब? संपादक जी को अपनी मेहनत का पैसा मिल रहा है, साथ ही साधु-संतों की तरह अच्छी बातें करने को मिल रही हैं और अगर कोई पेमेंट मांग रहा है तो उनके पास बाहर का रास्ता दिखाने का अधिकार भी है। इस अधिकार को वे जब चाहें, तब प्रयोग कर लेते हैं|

अब सवाल उन स्ट्रिंगरों का आखिर कि वह अपने परिवार की जिम्मेदारी कैसे निभाएं तो उन्होंने भी इसका थोड़ा सा इंतजाम कर लिया है। कहीं से कुछ दाल-दलिया मिल गया तो बेहतर, वर्ना उनकी दुकान कहीं तो सजेगी ही| अब समाज भी यह बात समझ गया है आखिर मीडिया को बिकाऊ मीडिया का तमगा क्यों मिला है| मेरी मालिकान से गुजारिश है कि अपनी ‘लेबर’ का भुगतान करें, नहीं तो लाखों उन स्ट्रिंगरों की हाय आपको सुनामी की गति से तेज उड़ाकर ले जाएगी| फिर नहीं बचेगा आपका साम्राज्य|

(ये लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स न्यूज चैनल्स मीडिया स्ट्रिंगर
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

16 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

5 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

14 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

11 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago