होम / विचार मंच / ‘तो पत्रकार किसी को कटघरे में खड़ा करने की नैतिकता खो देंगे’
‘तो पत्रकार किसी को कटघरे में खड़ा करने की नैतिकता खो देंगे’
ब्रह्रमकुमारी विश्वविद्यालय की ओर से माउंट आबू के शांतिवन में पिछले दिनों राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन का किया गया आयोजन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
माधवी श्री।।
ब्रह्रमकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा माउंट आबू के शांतिवन में हाल में हुए राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन (National Media Convention) में जहां आयोजकों का पूरा प्रयास पत्रकारों को ‘आत्मबल’ की शक्ति से परिचय करवाना था, वहीं ज्यादातर पत्रकारों का मूड पिकनिकनुमा था।
लगभग सभी पत्रकार अपने परिवार और मित्रों के साथ अगल-बगल के स्थलों पर जाकर घूमने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे थे। कुछ तो मेडिटेशन के कक्ष में सेल्फी लेने में व्यस्त दिखे। ऐसा नहीं था कि अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा नहीं हुई, लेकिन कई पत्रकारों का गंभीरता से मुख्य विषय पर केंद्रित न होना चिंता का विषय जरूर था।
ऐसा केवल इस सेमिनार से सम्बंधित नहीं है, वरन यह हाल सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस और सेमिनारों का है। अगर पत्रकारों का यही हाल रहा तो हम किसी को कटघरे में खड़ा करने की नैतिकता खो चुके होंगे।
(यह लेखिका के निजी विचार हैं)
टैग्स प्रेस कॉन्फ्रेंस माधवी श्री ब्रह्रम कुमारी विश्वविद्यालय