होम / विचार मंच / ‘2022 में उतार-चढ़ावों के बीच नया साल अधिक चुनौती और अवसरों का है’

‘2022 में उतार-चढ़ावों के बीच नया साल अधिक चुनौती और अवसरों का है’

दो वर्षों के कोरोना महामारी काल के बाद वर्ष 2022 में नई आशा प्रिंट, टीवी और डिजिटल में दिखने लगी। ‘जूम’ जैसे साधनों के बढ़ते उपयोग से सुविधाएं हुई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

आलोक मेहता।। 

दो वर्षों के कोरोना महामारी काल के बाद वर्ष 2022 में नई आशा प्रिंट, टीवी और डिजिटल में दिखने लगी। ‘जूम’ जैसे साधनों के बढ़ते उपयोग से सुविधाएं हुई। कई नए चैनल विभिन्न भाषाओं में आने से युवाओं के लिए अवसर बढ़ रहे हैं। प्रतियोगिता भी बढ़ रही है। आर्थिक समस्याएं संपूर्ण विश्व को प्रभावित कर रही हैं। इसलिए मीडिया में भी वित्तीय उतार-चढ़ाव की स्थिति 2022 में दिखती रही।

प्रिंट में कागज का मूल्य कई गुना बढ़ने से पत्र-पत्रिकाओं का प्रसार तेजी से नहीं हो पा रहा है, लेकिन हिंदी और भारतीय भाषाओँ के अखबार के पाठकों में कमी नहीं हुई। छपी हुई सामग्री डिजिटल और टीवी न्यूज चैनल के साथ देखने-पढ़ने का सिलसिला नहीं थमा है। मेरी राय में ये एक-दूसरे के पूरक हैं। अखबार में पढ़ने के बाद उसे देखने या सुनने की इच्छा बनी रहती है या टीवी के बाद उसका विवरण या विश्लेषण फुर्सत में पढ़ने का प्रयास होता है।

नया वर्ष 2023 अधिक चुनौती और अवसरों का है। यदि कोई समूह बड़े लक्ष्य और अंतर्राष्ट्रीय विस्तार के लिए पूंजी लगाएगा तो भारतीय मीडिया अधिक प्रतिष्ठित होगा। प्रदेशों में विस्तार और काम के अवसर बढ़ेंगे। पिछले डेढ़ वर्ष में कई क्षेत्रीय टीवी या यूट्यूब चैनल आए और उनके दर्शकों की संख्या भी बढ़ती गई |

मध्य प्रदेश में 'द सूत्र' जैसे यूट्यूब चैनल ने प्रदेश की समस्याओं, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और राजनीति पर जिस निष्पक्षता के साथ अपनी पहचान बनाई, वह इस बात का प्रमाण है कि केवल भंडाफोड़ या सरकार के विरुद्ध अभियान के बजाय तथ्यों के साथ सरकार की कमियों, गड़बड़ियों को उजागर करने से समाज और सरकार को कुछ उपयोगी जानकारी दी जा सकती है। असल में सत्ता परिवर्तन की ठेकेदारी को निष्पक्ष या साहसिक पत्रकारिता नहीं कहा जाना चाहिए। इसी तरह केवल सरकार या अपने मीडिया कर्म पर आत्ममुग्धता भी अच्छी नहीं है। इससे मीडिया की साख ही खराब होती है।  

उम्मीद करनी चाहिए कि नए वर्ष में कुछ और नए संस्थान, चैनल या प्रकाशन भी स्वस्थ्य प्रतियोगिता और दूरगामी लक्ष्य के साथ भारत में आएंगे| वहीँ, वर्तमान में चल रहे संस्थान भी प्रगति के रास्ते बना सकेंगे| डिजिटल क्रांति का लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार का असर मीडिया में भी होगा। मीडिया के लिए हर युग में चुनौतियों के बीच बढ़ने, संघर्ष और सफल होने के अवसर रहे हैं और रहेंगे। शुभकामनाएं।

(यह लेखक के निजी विचार हैं। लेखक आईटीवी नेटवर्क, इंडिया न्यूज और दैनिक आज समाज के संपादकीय निदेशक हैं।)


टैग्स पत्रकार मीडिया आलोक मेहता वरिष्ठ पत्रकार ईयरएंडर 2022
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

19 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

9 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

18 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago