होम / विचार मंच / TOI में प्रकाशित मोदी के इंटरव्यू पर रवीश कुमार ने कुछ यूं दिया रिएक्शन, पढ़ें यहां

TOI में प्रकाशित मोदी के इंटरव्यू पर रवीश कुमार ने कुछ यूं दिया रिएक्शन, पढ़ें यहां

'टाइम्स आफ इंडिया' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रधानमंत्री का दीर्ध-दीर्घउत्तरीय इंटरव्यू, मगर तस्वीर पुरानी

आज टाइम्स आफ इंडिया में प्रधानमंत्री मोदी का दस एकड़ में इंटरव्यू छपा है। पूरा दो पन्ना। तीन लोगों ने यह इंटरव्यू किया है। दिवाकर, राजीव देशपांडे और राजेश कालरा। जब तीन लोग गए ही थे तो एक फ़ोटोग्राफ़र भी साथ ले जाते। कम से कम इंटरव्यू की तस्वीर तो दिखती। ऐसा तो हो नहीं सकता कि प्रधानमंत्री एक अखबार से तीन लोगों को बुलाएं और फ़ोटोग्राफ़र को न आने दें। ख़ासकर जब वे कैमरे के एंगल का ध्यान फ़ोटोग्राफ़र से ज़्यादा ख़ुद रखते हों। हो सकता है कि चुनाव प्रचार के कारण प्रधानमंत्री थके दिखते हों और सोचते हों कि आज की जगह पुरानी चमकदार तस्वीर लगाई जाए। प्रधानमंत्री छवि प्रबंधन को लेकर काफ़ी सतर्क रहते हैं। पुरानी तस्वीरों के साथ नया इंटरव्यू जमा नहीं।

इस इंटरव्यू में कुल 26 सवाल पूछे गए हैं। नवभारत टाइम्स के ट्विटर हैंडल से भी सवाल मांगा गया था। पता नहीं चलता है कि पाठकों के कौन से सवाल हैं। कई सवालों के जवाब से लगता है कि प्रधानमंत्री ने इस इंटरव्यू के लिए अपनी रैली कैंसिल कर दी हो। पूरे दिन इन्हीं तीन संवाददाताओं से बात करते रहे हों। एक-एक जवाब एक संपादकीय लेख जितना बड़ा है। ऐसे समय में जब वे लगातार रैलियां कर रहे हैं, उसके लिए लंबी यात्राएं कर रहे हैं, उनके पास एक सवाल का इतना लंबा जवाब देने के लिए वक्त है! वे कई चैनलों और अख़बारों को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी दे रहे हैं।

‘टाइम्स आफ इंडिया’ का इंटरव्यू वाक़ई बहुत बड़ा है। कोई काउंटर सवाल नहीं है। बल्कि किसी को सभी इंटरव्यू में प्रधानमंत्री से पूछे गए सवालों का संकलन छापना चाहिए, जिसमें सिर्फ सवाल हों। पत्रकारिता के छात्र अगर इस पर प्रोजेक्ट करें तो वे काफ़ी कुछ सीखेंगे। सारे सवालों को कॉपी पेस्ट करके एक जगह रखना है और फिर देखना है कि क्या इनके बीच कोई नया पैटर्न दिखता है। बहरहाल इस दीर्घउत्तरीय इंटरव्यू को पढ़ने में कहीं चुनाव न निकल जाए। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री को किसी ने लिखित प्रश्न भेज दिया हो और वहां से किताब छपकर आ गई हो! ये तो मज़ाक़ हो गया मगर इंटरव्यू के समय की तस्वीर होती तो अच्छा रहता। आख़िर चुनावी सभाओं में लोग प्रधानमंत्री को थका हुआ भी देखते हैं और तब भी पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री का दो पन्नों का इंटरव्यू संदेश अख़बार में भी छपा है। आज ही। हैरानी होती है। इंटरव्यू वही दे रहे हैं या कोई और!

(वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की फेसबुक वॉल से)

रवीश कुमार ने इस इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट भी अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं- 


टैग्स नरेंद्र मोदी रवीश कुमार
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

11 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago