होम / विचार मंच / एनपी सिंह ने हमेशा चाहा कि Sony नेटवर्क लगातार मजबूत बना रहे: सुनील लुल्ला

एनपी सिंह ने हमेशा चाहा कि Sony नेटवर्क लगातार मजबूत बना रहे: सुनील लुल्ला

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के सीईओ व एमडी एनपी सिंह ने शुक्रवार को संगठन में अपनी भूमिका से आगे बढ़ने के अपने फैसले की घोषणा की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (SPNI) के सीईओ व एमडी एनपी सिंह ने शुक्रवार को संगठन में अपनी भूमिका से आगे बढ़ने के अपने फैसले की घोषणा की, लेकिन उत्तराधिकारी मिलने तक वह भूमिका निभाते रहेंगे। इस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके पूर्व सहयोगी व ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सीईओ सुनील लुल्ला ने एनपी सिंह की विरासत और SPNI को ऊंचाई तक पहुंचाने में उनकी भूमिका को लेकर बात की। 

वर्तमान में Astrum के चेयरमैन सुनील लुल्ला ने एनपी सिंह को लेकर कहा, "वही वह व्यक्ति है, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सोनी नेटवर्क हमेशा मजबूत रहे।"

हमारी सहयोगी वेबसाइट 'एक्सचेंज4मीडिया' से बात करते हुए सुनील लुल्ला ने कहा, “एनपी सिंह एक मित्र, एक पूर्व सहकर्मी, एक उद्योग सहकर्ता, एक बड़े लीडर और एक शानदार इंसान हैं।” 

सुनील लुल्ला ने आगे कहा, “उन्होंने सुनिश्चित किया कि सोनी नेटवर्क हमेशा मजबूत बना रहे और अच्छे परिणाम दे। वह कंपनी की प्रतिभा, टीम, अपने क्लाइंट्स और अपने सहयोगियों के लिए एक बेहतरीन साथी रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि वह जो भी काम करें, उससे उन्हें अत्यधिक खुशी और सफलता मिले। मैं पिछले 20 वर्षों में उनके सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हूं, क्योंकि मैं उन्हें बहुत ही अच्छी तरह से जानता हूं। बता दें कि सुनील लुल्ला ने 2002 से 2005 तक सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर कार्य किया है।

हालांकि एनपी सिंह तब तक SPNI का नेतृत्व करते रहेंगे, जब तक कार्यभार संभालने के लिए सही व्यक्ति नहीं मिल जाता।

अपने एक संदेश में एनपी सिंह ने लिखा, ‘मैं तब तक SPNI का नेतृत्व करता रहूंगा, जब तक हमें कार्यभार संभालने के लिए सही व्यक्ति नहीं मिल जाता। हमने मेरे उत्तराधिकारी के लिए एक संरचित उत्तराधिकार योजना प्रक्रिया शुरू कर दी है और आशा करते हैं कि निकट भविष्य में हमारे पास शेयर करने के लिए कई अच्छी खबरें होंगी। सही व्यक्ति को तलाशना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’


टैग्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क एनपी सिंह सुनील लुल्ला
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

19 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago