होम / विचार मंच / ‘भारतीय मीडिया के लिए मिला-जुला रहा 2022, नए साल से हैं नई उम्मीदें’

‘भारतीय मीडिया के लिए मिला-जुला रहा 2022, नए साल से हैं नई उम्मीदें’

साल 2022 भारतीय मीडिया के लिए विस्तार का वर्ष रहा है। मेरी राय में ये साल पीछे मुड़कर देखें तो मिला-जुला रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ऋचा जैन कालरा।। 

साल 2022 भारतीय मीडिया के लिए विस्तार का वर्ष रहा है। मेरी राय में ये साल पीछे मुड़कर देखें तो मिला-जुला रहा है। मीडिया और टेक्नोलॉजी का साथ चोली-दामन जैसा है। टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ मीडिया में साल 2022 में नए आयाम जुड़े हैं। ओटीटी पर न्यूज के आगाज से लेकर एनएफटी और मेटावर्स जैसी चीजें पहली बार सामने आईं। इससे भारतीयों के लिए कंटेंट क्रिएशन के नए मौके खुले हैं।

इस साल भारत की वैश्विक रैंकिंग ‘प्रेस फ्रीडम इंडेक्स’ में गिरकर 150 हो गई, जो कि पिछले साल 2021 में 142 थी। ये पत्रकारिता के लिए चिंता की बात है। डिजिटल मीडिया में भागीदारी अभूतपूर्व तरीके से बढ़ी है। ताजा अनुमान के मुताबिक 10 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई 2021 में यूट्यूब की क्रिएटर इकोनोमी के जरिये। इससे भारत में सात लाख से ज्यादा लोगों को कमाई का जरिया मिला।

इस साल भारतीय पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रूस-यूक्रेन युद्ध को कवर किया, जिससे ग्राउंड पर हालात का ब्यौरा मिला। कई महीनों तक युद्ध की विभीषिका भारतीय टेलीविजन स्क्रीन्स पर छाई रही।

भारतीय मीडिया में ‘एनडीटीवी’ का अधिग्रहण भी इस साल का एक चर्चित विषय रहा, जहां गौतम अडानी के समूह ने ‘एनडीटीवी’ का अधिग्रहण किया। इसे कुछ लोगों ने भारतीय पत्रकारिता की गिरती साख से भी जोड़ा है, जिससे सरकार विरोधी एक मुखर आवाज का माध्यम अब समाप्त हो गया है।

साल 2023 में मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में शानदार ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री वर्ष 2030 तक $55-70 बिलियन होने की उम्मीद है। इसमें ओटीटी, गेमिंग, एनिमेशन और VFX का बड़ा हाथ होगा।

(यह लेखिका के निजी विचार हैं। लेखिका जानी-मानी टीवी एंकर और पत्रकार के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘अच्छी खबर’ की फाउंडर हैं।)


टैग्स पत्रकार मीडिया ऋचा जैन कालरा अच्छी खबर ईयरएंडर 2022
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

4 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

23 hours ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

57 minutes ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago