होम / विचार मंच / 'न्यूजरूम्स में लौटी रौनक, डिजिटल माध्यमों को खोजना होगा गूगल का विकल्प'

'न्यूजरूम्स में लौटी रौनक, डिजिटल माध्यमों को खोजना होगा गूगल का विकल्प'

अच्छी-बुरी यादों को अपने आगोश में समेटे हुए वर्ष 2022 विदाई की दहलीज पर खड़ा है और हम सब नूतन वर्ष के रूप में वर्ष 2023 का अभिनंदन करने के लिए तैयार हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

प्रभाष झा।। 

अच्छी-बुरी यादों को अपने आगोश में समेटे हुए वर्ष 2022 विदाई की दहलीज पर खड़ा है और हम सब नूतन वर्ष के रूप में वर्ष 2023 का अभिनंदन करने के लिए तैयार हैं। हर क्षेत्र की तरह मीडिया के लिए भी यह साल मिला-जुला ही रहा। कोरोना से कराह रही दुनिया धीरे-धीरे नॉर्मल होने लगी और अन्य दफ्तरों के साथ-साथ अखबारों, न्यूज चैनल्स और डिजिटल न्यूजरूम में भी में रौनक लौट आई।

वर्क फ्रॉम होम के मौहाल से निकलकर कामकाज दफ्तरों से शुरू हुआ और साथी पत्रकारों में बहस-ओ-मुबाहसा का दौर फिर से शुरू हुआ। हम सब जानते हैं कि चुनाव और उसके परिणाम की कवरेज न्यूज रूम में किसी उत्सव से कम नहीं होता है। इस साल की शुरुआत में ही तय योजना के हिसाब से यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव हुए और उत्तरार्ध में गुजरात व हिमाचल प्रदेश में। इन चुनावों की कवरेज ने दो साल के अंतराल पर न्यूज रूम्स को तेजी से ढर्रे पर लौटने में मदद की।

आर्थिक मोर्चे पर बात करें तो मीडिया में कोरोना पूर्व स्थिति बहाल होने में अभी कुछ और वक्त लगेगा। मंदी की आशंका से लोग खुलकर खर्च करने से डर रहे हैं और भारत समेत दुनियाभर में इसका असर करीब-करीब हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। मीडिया भी इससे अछूता नहीं है।

रूस-युक्रेन युद्ध की वजह से न्यूजप्रिंट पेपर की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसकी वजह से अखबारों की लागत काफी बढ़ गई है। डिजिटल मीडिया की बात करें तो हम सब जानते हैं कि समाचारों के डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर राजस्व तक के लिए यह बहुत हद तक गूगल पर निर्भर है। आगे भी इस स्थिति में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं दिख रही है। आने वाले दिनों में डिजिटल माध्यमों को गूगल के अलावा दूसरे वैकल्पिक स्रोतों को भी तलाशना होगा।

(यह लेखक के निजी विचार हैं। लेखक ‘हिन्दुस्तान’ की न्यूज वेबसाइट livehindustan.com में एडिटर हैं।)


टैग्स पत्रकार मीडिया एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स प्रभाष झा ईयरएंडर 2022
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

23 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago