होम / विचार मंच / सादगी, सहजता की मिसाल के साथ असली जौहरी भी थे अरुण नौटियाल सर: अश्विनी शर्मा

सादगी, सहजता की मिसाल के साथ असली जौहरी भी थे अरुण नौटियाल सर: अश्विनी शर्मा

न्यूज चैनलों की दुनिया में अरुण नौटियाल सर जैसे सरल, शांत और गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति का दोबारा मिलना बेहद ही मुश्किल है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अश्विनी शर्मा, एसोसिएट एडिटर, भारत एक्सप्रेस ।।

न्यूज चैनलों की दुनिया में अरुण नौटियाल सर जैसे सरल, शांत और गंभीर प्रवृत्ति के व्यक्ति का दोबारा मिलना बेहद ही मुश्किल है। मैं जिस भी राज्य में नौकरी के लिए जाता हूं अरुण सर के व्यक्तित्व का बखान न्यूज रूम के साथियों से अवश्य करता हूं। आज ज्यादातर न्यूज रूम में जिस तरह से काम हो, ना हो दिखावे और माहौल बनाने की प्रतिस्पर्धा रहती है। तमाम न्यूज रूम्स के हालात देखकर अरुण सर बरबस याद आ ही जाते हैं। अरुण सर से मेरी पहली मुलाकात साल 2006 में स्टार न्यूज मुंबई के दफ्तर में हुई थी। अरुण सर तब नाइट शिफ्ट इंचार्ज थे। सर से पहली बार मिलकर लगा जैसे अपनी कोई पुरानी जान पहचान है। उन्होंने भी बड़े अपनेपन से मेरा स्वागत किया था।

स्टार न्यूज में मेरे करियर ने भी यू-टर्न लिया था। हुआ यूं कि मैं मुंबई में हिंदुजा ग्रुप के ‘इन टाइम’ न्यूज चैनल में बतौर एंकर नौकरी कर था, लेकिन साल 2005 में यकायक हिंदुजा ग्रुप ने अपने पांच भाषा में चलने वाले चैनल को बंद करने ऐलान कर दिया। इस घटना से बहुत से एंकर, रिपोर्टर, एडिटोरियल टीम के लोगों के साथ टेक्नीशियन सड़क पर आ गए। मैंने भी बहुत कोशिश की लेकिन एडिटोरियल में मुझे काम नहीं मिला। सवाल मुंबई जैसे शहर में रोजी रोटी का था और मुझे एडिटिंग भी आती थी तो स्टार न्यूज के साथियों सिद्धार्थ भारती और विशाल चटकार की मदद से स्टार न्यूज में वीडियो एडिटिंग करने लगा। उस दौर में स्टार न्यूज में क्वांटल सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होता था। मैं कुछ ही दिनों में क्वांटल में पारंगत होकर नाइट शिफ्ट में काम करने लगा।

स्टार में मैं वीडियो एडिट तल्लीनता से कर रहा था लेकिन, मन में कशिश भी रहती थी कि काश मुझे अपनी असली प्रतिभा दिखाने का भी मौका मिल पाता। तब मुंब्रा से आने वाले एडिटर हसन ने अरुण सर को मेरी बाकी प्रतिभाओं के बारे में जानकारी दी । अरुण सर ने मुझसे कहा आपकी आवाज अच्छी है आप पैकेज के लिए वॉयस ओवर भी कर दिया करें। उस दौर में स्टार न्यूज में मैं शायद पहला ऐसा कर्मचारी रहा हूंगा, जो बड़ी स्टोरी एडिट करने के साथ-साथ राजनीतिक, खेल, धर्म आदि स्टोरी पर दमदारी से वॉयस ओवर भी कर रहा था। ये सब अरुण सर की आत्मीयता की वजह से हो पा रहा था। मुझे आज भी याद है कि किस तरह से नाइट शिफ्ट से जब डे शिफ्ट में मुझे मौका मिला तो स्टार के एक सीनियर प्रड्यूसर ने पैकेज एडिटिंग के साथ मुझसे वॉयस ओवर भी कराया, लेकिन जैसे ही स्टोरी ऑन एयर हुई, तो विनोद कापड़ी जी गुस्से से लाल पीले हो गए। उन्होंने सीनियर प्रड्यूसर महोदय को बहुत खरी खोटी सुनाई। कापड़ी साहब को दर्द था कि उनसे बिना पूछे मेरी वॉयस ऑन एयर कैसे कर दी गई। वह अपनी जगह ठीक ही रहे होंगे, लेकिन कापड़ी जी के तेवर ने मुझे तो रुला कर रख दिया था। मैंने स्टार न्यूज के लिए आवाज देना ही बंद कर दिया लेकिन वह अरुण नौटियाल सर ही थे, जिन्होंने मेरे आंसू पोछने के साथ मेरा हौसला जमकर बढ़ाया। 

उन्होंने मुझसे कहा आपकी आवाज स्टार न्यूज के किसी एंकर से कम थोड़े है चलिए बिंदास वॉयस ओवर कीजिए। उसके बाद आज तक मेरी यात्रा अनवरत जारी है।

स्टार न्यूज में अरुण सर के अलावा ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी उपेद्र राय  सर ने भी मेरा खूब हौसला बढ़ाया। उपेन्द्र राय सर तब स्टार न्यूज के स्टार रिपोर्टर थे। उनकी कई बड़ी स्टोरी तब मेरी आवाज में ऑन एयर हुई थी। यूं कहें अरुण सर ने मुझ पर जो भरोसा जताया था उस पर उपेन्द्र सर ने चार चांद लगा दिया था।

अरुण सर अब नश्वर देह त्याग चुके हैं, लेकिन उनका अंदाज उनके चाहने वालों के दिलों में अमिट है। उन्होंने बड़ी से बड़ी खबर पर भी बिना आपा खोए काम करने का सलीका सिखाया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। विनम्र श्रद्धांजलि सर।  

 


टैग्स अरुण नौटियाल
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत : राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

21 hours ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago