होम / विचार मंच / क्या पीएम मोदी की लोकप्रियता इस समय चरम पर है? प्रवीण तिवारी ने कही ये बड़ी बात

क्या पीएम मोदी की लोकप्रियता इस समय चरम पर है? प्रवीण तिवारी ने कही ये बड़ी बात

निर्विवाद रूप से प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी को उस जगह पर ले आए हैं, जहां पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता नहीं ला पाया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने छह दिवसीय विदेशी दौरे पर हैं और उन्हें जिस तरह से सम्मान मिल रहा है उससे एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो जाता है कि क्या इस समय पीएम मोदी इस दुनिया के सबसे प्रसिद्द नेता बन चुके हैं। इस मामले पर 'समाचार4मीडिया' ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रवीण तिवारी से बात की और सवाल पूछा कि क्या अगले आम चुनाव में पीएम मोदी के सामने कोई चुनौती नहीं है?

इस सवाल के जवाब में प्रवीण तिवारी ने कहा कि निर्विवाद रूप से प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी को उस जगह पर ले आए हैं, जहां पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता नहीं ला पाया था।

ऐसा नहीं है कि अन्य नेताओं में करिश्मा नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह विदेशी धरती से देश को संबोधित किया और कई बार कई मुद्दों को उठाया वह प्रयोग काफी सफल दिखाई देता है। इस प्रयोग से यह तो स्पष्ट हो जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रणनीतियों का भी हिस्सा रहा है कि वह विदेशी धरती पर जाकर अपनी बात को पुरजोर तरीके से रखें।

निश्चित तौर पर भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रधानमंत्री मोदी की वजह से काफी संवरी है। इन सब के बाद यह देखने वाली बात होगी कि 2024 के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी किस तरीके से अपनी स्थिति को और मजबूत करते हैं और कैसे आने वाले समय में एक बार फिर बीजेपी को मजबूत करते हैं।

दरअसल यह बात कहने की जरूरत इसलिए पड़ती है, क्योंकि हिमाचल,कर्नाटक के नतीजों के बाद बीजेपी के माथे पर शिकन जरूर पड़ी है, हालांकि यह भी पुराना चुनावी गणित है कि विधानसभा चुनाव का लोकसभा चुनाव पर असर नहीं पड़ता है। पिछले चुनाव में भी कर्नाटक, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य हाथ से निकल जाने के बावजूद बीजेपी को लोकसभा में जबरदस्त जीत मिली थी।

ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने विदेशी दौरों को बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जिस समय जापान में थे, उस समय 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला और अब उनका ऑस्ट्रेलिया में जाना यह मैसेज तक नहीं लगता, हालांकि इस तरह के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित होते हैं लेकिन एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी विदेशी धरती से देश को संबोधित कर रहे हैं।

इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि बीजेपी की बड़ी लोकप्रियता में पीएम मोदी के चेहरे का जादू साफ देखने को मिलता है। अब वह अपने जादू को कितना बरकरार रखते हैं इसकी अग्नि परीक्षा 2024 में देखने को मिलेगी।

(यह खबर वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रवीण तिवारी से बातचीत के आधार पर बनाई गई है। प्रवीण तिवारी वर्तमान में अमर उजाला में वीडियो हेड के तौर पर कार्यरत है)


टैग्स अमर उजाला सोशल मीडिया ट्विटर पीएम मोदी प्रवीण तिवारी विदेशी दौरे
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत : राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

21 minutes ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

19 hours ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

23 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago