होम / विचार मंच / भारत का दुश्मन पाकिस्तान कम और आसिम मुनीर ज्यादा : समीर चौगांवकर

भारत का दुश्मन पाकिस्तान कम और आसिम मुनीर ज्यादा : समीर चौगांवकर

मौजूदा पाकिस्तान के “वजीर ए आलम” शहबाज शरीफ सेना प्रमुख जिहादी जनरल आसिम मुनीर के हाथ की कठपुतली है। सरकार के सारे फैसले आसिम मुनीर के सामने से गुजरते है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

समीर चौगांवकर, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक।

भारत का दुश्मन इस समय पाकिस्तान की सरकार कम और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ज्यादा है। पाकिस्तान का असल खेवनहार आसिम मुनीर है। लोकतंत्र का दावा करने के बावजूद पूरा पाकिस्तान जिहादी जनरल आसिम मुनीर की मुठ्ठी में है। पाकिस्तान की दशा और दिशा वहा फौज ही तय करती है। बंटवारे के बाद इस बर्बाद इस्लामी मुल्क ने अपनी अलग ही आड़ी टेढ़ी नियति अख्तियार की है और उसका समय समय पर खामियाजा भुगतता रहा है।

पाकिस्तान के हर उस तीसमारखां प्रधानमंत्री को सेना ने पैदल कर दिया जो सेना से ज्यादा ताकत हासिल करना चाहता था। इमरान खान पाकिस्तान के आखिरी “वजीरे -ए- आलम” थे जिन्होंने सेना के चोखट से सिर उॅचा करने की कोशिश की और सेना ने अप्रैल 2022 में 'संसदीय तख्तापलट” को अंजाम देते हुए उन्हें एक ही झटके में गद्दी से बेदखल कर दिया। मौजूदा पाकिस्तान के “वजीर ए आलम” शहबाज शरीफ सेना प्रमुख जिहादी जनरल आसिम मुनीर के हाथ की कठपुतली है।

सरकार के सारे फैसले आसिम मुनीर के सामने से गुजरते है। पहलगाम हमला भी मुनीर के दिमाग की उपज था। मुनीर फौज की भूमिका को मजहब के रखवाले के बराबर मानने की भूल कर बैठे। पाकिस्तान सेना प्रमुख मुनीर जनरल जिया उल हक के बाद “इस्लामी राष्ट्रवाद” का आव्हान करने वाले और उस पर गर्व के साथ अपने सीने पर धारण करने वाले पहले फौज प्रमुख है। मुनीर ने अपनी और अपने देश की औकात भूलकर भारत में चिंगारी भड़काने की कोशिश की थी, लेकिन अब भारत की लगाई आग में पूरे पाकिस्तान का जलकर राख होना तय है।

मुनीर की मौत तय है। देखना बस यह है कि उसे भारत की सेना मौत देती है या पाकिस्तान की अवाम। पाकिस्तान को उसकी गुस्ताखी के लिए ऐसी सजा भारतीय सेना देगी कि सिर्फ पाकिस्तान की आने वाली नस्ले ही नहीं मातम बनाएगी बल्कि पूरी दुनिया देखेगी कि “युद्ध नहीं बुद्ध” की बात करने वाला भारत जब युद्ध में उतरता है तो युद्ध थोपने वाले का क्या हाल करता है। पाकिस्तान तो मिट्टी में मिल रहा है, लेकिन भारतीय सेना को देखकर सांसे सभी दुश्मन देशों की अटक रही है।

भारत के पास सुनहरा मौका है। पाकिस्तान का गर्भपात नहीं होने देना है। पाकिस्तान की कोख से एक देश को सुरक्षित जन्म देना अब भारत की जिम्मेंदारी है।बहुत संभव है पाकिस्तान जुड़वा देश को जन्म दें। पाकिस्तान अपनी प्रसव पीड़ा से गुजर रहा है। उसे इससे मुक्ति भारत ही दे सकता है। जय हिंद, जय भारत।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

9 hours ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

13 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

11 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago