होम / विचार मंच / भारत की 'Economy Dead' है क्या? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

भारत की 'Economy Dead' है क्या? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत का स्थान 140वां है। यह भी तर्क दिया जाता है कि भारत की ग्रोथ अमेरिका से तीन गुना ज्यादा है पर अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारत से सात गुना बड़ी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

मिलिंद खांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत को उकसाते हुए यह कह दिया कि हमारी ‘Dead Economy’ है और अगर हम रूस के साथ रहेंगे तो गर्त में चले जाएंगे। दरअसल, ट्रंप इस बात से नाराज़ हैं कि भारत रूस से हथियार और तेल ख़रीद रहा है। उनका मक़सद सफल रहा, बहस का मुद्दा यही बन गया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दस साल में अर्थव्यवस्था को मार दिया है, जबकि कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया कि हम जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं और आज दुनिया भारत का लोहा मानती है।

लेकिन इस पक्ष-विपक्ष की लड़ाई के बीच सच ब्लैक एंड व्हाइट नहीं है। यह सच है कि भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया में चौथे स्थान पर है। हमसे आगे जापान, चीन और अमेरिका हैं। यह भी सच है कि दस साल पहले हम ग्यारहवें स्थान पर थे और आज हम दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यस्थाओं में से एक हैं। लेकिन गुड न्यूज़ यहीं तक है। भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर पर भले हो, लेकिन हमारे लोग दुनिया के चौथे सबसे अमीर नहीं हैं। प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत का स्थान 140वां है।

यह भी तर्क दिया जाता है कि भारत की ग्रोथ अमेरिका से तीन गुना ज्यादा है। पर हम यह भूल जाते हैं कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारत से सात गुना बड़ी है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था: $28 ट्रिलियन → हर साल 2% की ग्रोथ → हर साल $560 बिलियन जुड़ते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था: $4 ट्रिलियन → हर साल 7% की ग्रोथ → हर साल $280 बिलियन जुड़ते हैं। यानि भारत और अमेरिका की तुलना नहीं की जा सकती, लेकिन इसका ये मतलब भी नहीं है कि हमारी अर्थव्यवस्था 'Dead' है।

भारत की असली समस्या है, असमानता (Inequality)। पहले भी बताया गया है कि भारत के भीतर तीन भारत हैं। Blume की Indus Valley Report कहती है कि भारत में 100 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके पास खर्च करने के लिए कुछ नहीं बचता। यहाँ यह याद रखना ज़रूरी है कि 84 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का दावा खुद सरकार करती है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के अंदर तीन भारत मौजूद हैं।

इंडिया 1: जनसंख्या 14 करोड़ लोग, प्रति व्यक्ति आय $15,000 (लगभग ₹13 लाख), तुलना,मेक्सिको जैसी आय और जनसंख्या, देश की कुल खपत का दो-तिहाई (₹100 में से ₹66) खर्च यही करते हैं। देश की आबादी के 10% लोग, लेकिन खपत का 66%।

इंडिया 2: जनसंख्या ,30 करोड़ लोग, प्रति व्यक्ति आय $3,000, तुलना इंडोनेशिया जैसी, देश की कुल खपत का एक तिहाई खर्च। इंडिया 3: जनसंख्या 100 करोड़ लोग, प्रति व्यक्ति आय $1,000, तुलना अफ्रीका के गरीब देशों जैसी आय, खर्च करने के लिए कुछ अतिरिक्त नहीं बचता। डॉनल्ड ट्रंप चाहे कुछ भी कहें, भारत को अगर वास्तव में विकसित देश बनना है, तो हमें इंडिया 2 और इंडिया 3 में नई ऊर्जा और अवसर देने होंगे। सिर्फ इंडिया 1 को देखकर यह कहना कि हमारी अर्थव्यवस्था अच्छा कर रही है। गलतफ़हमी है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

19 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

8 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

17 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

14 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

19 hours ago