होम / विचार मंच / जयप्रकाश चौकसे के आखिरी कॉलम पर दैनिक भास्कर के MD सुधीर अग्रवाल ने कही ये बात

जयप्रकाश चौकसे के आखिरी कॉलम पर दैनिक भास्कर के MD सुधीर अग्रवाल ने कही ये बात

हिंदी का लोकप्रिय अखबार 'दैनिक भास्कर' ने वरिष्ठ पत्रकार व मशहूर फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे जी का आखिरी कॉलम प्रकाशित किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिंदी का लोकप्रिय अखबार 'दैनिक भास्कर' ने वरिष्ठ पत्रकार व मशहूर फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे जी का आखिरी कॉलम प्रकाशित किया है। साथ ही दैनिक भास्कर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधीर अग्रवाल ने भी उनके 26 वर्षों की सेवा के लिए अपनी कृतज्ञता प्रकट की है। उन्होंने कहा, ‘जयप्रकाश चौकसे पिछले 26 वर्षों से भास्कर में परदे के पीछे कॉलम रोजाना लिख रहे हैं। पिछले काफी वक्त से वे कैंसर से पीड़ित हैं परंतु अस्पताल और घर पर बिस्तर इन दोनों जगह भी उन्होंने लिखना नहीं छोड़ा। आज सुबह उन्होंने मुझे फोन किया कि अभी तक बेसुध स्थिति में भी भास्कर के करोड़ों पाठकों की शक्ति उन्हें ऊर्जा दे रही थी और वे तमाम मुश्किलों के बाद भी रोजाना लिख लेते थे लेकिन अब ये नहीं हो पा रहा है, सेहत का मुश्किल दौर है इसलिए वे आज आखिरी कॉलम लिखना चाहते हैं। चौकसे जी के जज्बे और 26 सालों के परिश्रम को सलाम। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके साथ बहुत अच्छा हो। उनकी जगह और जज्बे को भरना असंभव है। भास्कर और उसके पाठक इन 26 वर्षों की यात्रा के लिए हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। इसलिए आज का कॉलम पहले पेज पर।’

जयप्रकाश चौकसे का कॉलम:यह विदा है, अलविदा नहीं, कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं, लेकिन संभावनाएं शून्य हैं’

प्रतिदिन प्रकाशित होने वाला यह कॉलम अपनी यात्रा के 26 वर्ष पूरे कर चुका है। इस यात्रा में आनंद आया और सबसे बड़ी बात यह है कि यह मुझे बेहतर इंसान बनाता गया। फिल्म उद्योग में बहुत से मित्र बने और कुछ रिश्ते लंबा सफर तय कर पाए। सलीम खान ने जीवन में कठिनाई आने पर मुझे वित्तीय सहायता भी पहुंचाई। कुछ रिश्तों की तीसरी पीढ़ी चल रही है। आज भी रणधीर कपूर, जावेद अख्तर और बोनी कपूर से संवाद होता रहता है। कभी-कभी लिखने में मुझसे चूक हो गई तो पाठकों ने मेरा ध्यान उस ओर आकर्षित कराया।

अब विचार प्रक्रिया लुंज हो चुकी है। प्राय: यह भी भूल जाता हूं कि मैं नाश्ता कर चुका हूं। आज मुझे बहुत दुख हो रहा है कि यह मेरे कॉलम की आखिरी किस्त है। जब सुधीर अग्रवाल ने मुझे कॉलम लिखने को कहा था, तब तक भारत के अखबारों में मनोरंजन पर केवल साप्ताहिक सामग्री आती थी। स्वयं मैंने इस कॉलम के पूर्व भास्कर के लिए 10 वर्षों तक साप्ताहिक कॉलम लिखा है। भास्कर ने मुझे अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता दी है। कॉलम प्रारंभ करते समय भास्कर के तत्कालीन संपादक श्र‌वण गर्ग ने कहा था कि कॉलम में जानकारियों, मनोरंजन के साथ कभी-कभी बहुत ही गहराई वाली दार्शनिक बात भी कहनी चाहिए।

पढ़ना और पढ़ाना हमारा परिवार दशकों से कर रहा है। मेरे पिता पूरे परिवार के साथ हर नई फिल्म देखने जाते थे। उस दौर में फिल्म देखना बहुत बुरा माना जाता था। मैं कई बार बीमार पड़ा हूं परंतु अस्पताल से भी लिखता रहा हूं। इस पूरी लेखन यात्रा में मेरी पत्नी उषा ने मेरी त्रुटियां दूर की हैं। विगत कुछ समय से मेरा पुत्र राजू मुझे जानकारी देता रहा है। छोटा पुत्र आदित्य तो फिल्म उद्योग से जुड़ा ही है। कभी-कभी कुछ पाठकों को मेरे विचार पसंद नहीं आए लेकिन उन्होंने मुझे पढ़ना नहीं छोड़ा। यह कॉलम एक मंच बन गया।

हेमचंद्र पहारे और विष्णु खरे मेरे पुराने मित्र रहे हैं परंतु इसी कॉलम के कारण कुमार अंबुज जैसे विचारक से भी मेरा परिचय हुआ और आज भी हमारे बीच संवाद कायम है। एक बार महाराष्ट्र सरकार ने मुझे पुरस्कार दिया। मंत्री जी ने बताया कि उनका पोता अमेरिका में रहता है। उसके बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए रविवार को शिक्षक आता है। उसने मेरे कॉलम अपने छात्रों को सुनाए कि सरल भाषा में भी गहरे विचार प्रकट किए जा सकते हैं। भोपाल की रितु पांडेय शर्मा ने मुझ पर एक किताब लिखी, ‘जय प्रकाश परदे के सामने’ जो सराही गई है।

इस कॉलम को लिखने के कारण पहल मंच जबलपुर, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय वर्धा इत्यादि कई जगह, मैं भाषण के लिए आमंत्रित किया गया। इसी कॉलम ने मुझे एक पहचान दी। मेरे लिए यह कॉलम लिखना बंद करना बहुत दुखद है लेकिन विचार प्रक्रिया लुंज पड़ने के कारण यह करना पड़ रहा है। मैं अपने पाठकों से क्षमा मांगता हूं। खुद से भी शर्मसार हूं परंतु यह मेरी मजबूरी हो चुकी है।

मेरे लिए गर्व की बात है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत साहब ने मुझे नेहरू पर लिखे मेरे लेख के लिए बधाई दी थी। इसी कॉलम के कारण मुझे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया। लेखक संजीव बख्शी से मेरा परिचय हुआ और आज भी संवाद जारी है। आज दुख हो रहा है, साथ ही एक मुक्ति भाव यह है कि अब उत्तरदायित्व कम हो गया है। यह भी मैं जानता हूं कि मुक्ति कितनी भ्रामक हो सकती है।

‘जंजीरों की लंबाई तक ही है सारा सैर-सपाटा। यह जीवन शून्य बटा सन्नाटा है।’ ये निदा फाजली की पंक्तियां हैं परंतु वही सन्नाटा मैं भी महसूस कर रहा हूं। मुझे आज भी यह दुख सालता है कि निदा फाजली अधिक समय तक नहीं रहे। पत्रकार राजेंद्र माथुर तो हमेशा याद आते हैं। प्रिय पाठको, यह विदा है लेकिन अलविदा नहीं है। कभी विचार की बिजली कौंधी तो फिर रूबरू हो सकता हूं लेकिन संभावनाएं शून्य हैं।

(साभार : दैनिक भास्कर)


टैग्स दैनिक भास्कर सुधीर अग्रवाल श्रवण गर्ग जयप्रकाश चौकसे
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

12 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago