होम / विचार मंच / ‘अब समय आ गया है कि हम जिम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल्स की तरह व्यवहार करें’

‘अब समय आ गया है कि हम जिम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल्स की तरह व्यवहार करें’

वरिष्ठ पत्रकार बोरिया माजूमदार ने संवेदनशील समय में मीडिया प्रोफेशनल्स को संयम बरतने और सनसनीखेजी रिपोर्टिंग से बचने की जरूरत पर बल दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

बोरिया मजूमदार, वरिष्ठ पत्रकार।।

हम सभी लोगों के पास ‘आईपीएल’ (IPL) और ‘बीसीसीआई’ (BCCI) के इकोसिस्टम में तमाम स्रोत हैं, लेकिन इस जानकारी का इस्तेमाल कैसे किया जाए, यह बेहद महत्वपूर्ण है। यदि यह जानकारी गलत या भटकाव वाले हाथों में चली जाए, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

सोशल मीडिया के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी आती है। मीडिया में काम करने वाले हमारे जैसे लोगों के लिए यह जिम्मेदारी और भी बड़ी हो जाती है। हमारे पास कई बार ऐसी जानकारियां होती हैं कि यदि हम उन्हें सार्वजनिक कर दें तो वह आम लोगों को बहुत आकर्षित कर सकती हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि मौजूदा संवेदनशील हालात में हर जानकारी को बहुत सोच-समझकर और संयम के साथ संभालना जरूरी है।

उदाहरण के लिए, कल रात मैंने कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर देखा कि खिलाड़ियों को धर्मशाला से किसी और शहर में कैसे ले जाया जाएगा।  हर छोटी-बड़ी जानकारी दी गई थी कि कौन खिलाड़ी कहां और कैसे जाएगा। मैं हैरान रह गया। इस तरह की जानकारी सार्वजनिक करने का क्या तुक है, खासकर जब हालात बेहद संवेदनशील हों? क्या कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए यह ज़रूरी है? इससे क्या हासिल होता है? क्या हम थोड़ा संयम नहीं बरत सकते और जिम्मेदारी से पेश नहीं आ सकते?

ऐसा नहीं है कि हमें यह सब पता नहीं था। हमारे पास भी अपने स्रोत हैं। हम खिलाड़ियों से संपर्क में हैं, जो मैदान में हैं। जाहिर है, खिलाड़ी और अन्य लोग हमें भरोसे में लेकर बातें साझा करते हैं। लेकिन हमें उस भरोसे की लाज रखनी चाहिए, संयम दिखाना चाहिए और ‘ब्रेकिंग न्यूज’ की होड़ में नहीं लगना चाहिए। फिलहाल, केवल बीसीसीआई या भारत सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। बाकी कोई भी जानकारी या तो गलतफहमी फैला सकती है या फिर इसका दुरुपयोग हो सकता है।

मैं सिर्फ इतना कह रहा हूं कि संयम बरतिए। राष्ट्र पहले है और इसके लिए यह एक बहुत छोटी-सी जिम्मेदारी है जो हम सभी निभा सकते हैं। शोर मचाने वाले टीवी एंकर आपकी कोई मदद नहीं कर रहे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भी संयम की अपील की है। अब समय आ गया है कि हम इसे दिखाएं और एक जिम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल की तरह व्यवहार करें। यही तरीका है जिससे हम अपनी धरती के लिए कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और इससे पहले इसकी इतनी जरूरत कभी नहीं थी।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

12 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago