होम / विचार मंच / अनिल अंबानी की कहानी, बुलंदी से बदहाली तक का सफर : पढ़ें 'हिसाब किताब'

अनिल अंबानी की कहानी, बुलंदी से बदहाली तक का सफर : पढ़ें 'हिसाब किताब'

कभी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति रहे अनिल अंबानी आज खुद को कंगाल घोषित कर चुके हैं। जानिए कैसे लोन, घोटालों और गलत फैसलों ने उनके साम्राज्य को गिरा दिया, और अब उनके पास क्या बचा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

मिलिंद खांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार।

आज अनिल अंबानी अपने बड़े भाई मुकेश अंबानी के सामने कहीं नहीं ठहरते हैं। क़रीब 20 साल पहले दोनों भाई लगभग बराबरी पर खड़े थे। 2008 में अनिल अंबानी के पास 42 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी और वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे, जबकि मुकेश अंबानी 43 बिलियन डॉलर के साथ पाँचवें नंबर पर थे। लेकिन आज मुकेश की संपत्ति 125 बिलियन डॉलर के आसपास पहुँच चुकी है, वहीं अनिल अंबानी खुद को कंगाल घोषित कर चुके हैं। अब हिसाब-किताब करते हैं अनिल अंबानी का।

Enforcement Directorate (ED) ने गुरुवार को अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापे मारे हैं। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) का आरोप है। दूसरी तरफ़ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी मुश्किल खड़ी कर दी है। उसने अनिल अंबानी की कंपनी RCom के लोन को फ़्रॉड घोषित किया है। अब CBI को केस भेजने की तैयारी हो रही है। दोनों ही मामले लोन के दुरुपयोग से जुड़े हुए हैं।

अनिल अंबानी की कंपनियों ने Yes Bank से ₹3000 करोड़ का लोन लिया था। आरोप है कि लोन जिस उद्देश्य से लिया गया था, उसकी जगह इस रकम का एक हिस्सा शेल कंपनियों में फर्जी सौदों के जरिए भेजा गया। फिर उन्हीं कंपनियों ने यह पैसा अनिल अंबानी की कंपनियों में वापस भेजा। इस पैसे का उपयोग पुराने लोन चुकाने में किया गया। यानि लोन के पैसे को घुमाकर पुराने लोन को चुकता किया गया। इसके अलावा Yes Bank के अधिकारियों को लोन के बदले में रिश्वत दी गई, जो इन शेल कंपनियों के माध्यम से चुकाई गई।

स्टेट बैंक ने अनिल अंबानी की कंपनी RCOM को ₹2200 करोड़ का लोन दिया था, जिसे इधर-उधर घुमाकर पुराने कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया गया। दरअसल, अनिल अंबानी तेज़ी से बिज़नेस फैलाने के चक्कर में लोन के जाल में ऐसे फँसे कि फिर बाहर नहीं निकल पाए। एक-एक करके उनकी कंपनियाँ डूबती गईं।

रिलायंस कैपिटल का 2008 में मार्केट कैप HDFC से ज़्यादा था। रिलायंस इंफोकॉम देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी थी। रिलायंस के पास दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बिजली बेचने का काम था। रिलायंस के पास सबसे ज़्यादा मल्टीप्लेक्स थे। कंपनी बॉलीवुड और हॉलीवुड में फिल्में बना रही थी। धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद जब दोनों बेटों में बँटवारा हुआ, तो अनिल के हिस्से टेलीकॉम, बिजली, फाइनेंस और एंटरटेनमेंट जैसे उभरते हुए बिज़नेस आए, जबकि मुकेश के पास ऑयल, गैस और पेट्रोकेमिकल्स। आज मुकेश अंबानी वही सारे बिज़नेस कर रहे हैं, जो कभी अनिल के पास थे। बिजली को छोड़कर।

अब अनिल अंबानी के पास दो प्रमुख कंपनियाँ बची हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस पावर। यह कंपनियाँ अब मुनाफा कमाने लगी हैं। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का कर्ज उतर चुका है। रिलायंस पावर का कर्ज घट रहा है। एक साल में इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 78% और पावर के शेयर 91% तक बढ़ गए हैं। दोनों कंपनियों ने खुद को अनिल अंबानी के खिलाफ कार्रवाई से अलग कर लिया है।

पिछले साल SEBI ने रिलायंस हाउसिंग में गड़बड़ी के आरोपों पर अनिल अंबानी को किसी भी लिस्टेड कंपनी में 5 साल तक कोई पद लेने से रोका है। वहाँ भी कर्ज बाँटने के नाम पर पैसे घुमाने का ही आरोप था। अब जबकि उनकी दो कंपनियाँ थोड़ा स्थिर हो रही हैं, पुराने आरोप और केस उनका पीछा नहीं छोड़ रहे।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

6 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago