होम / विचार मंच / 'सवालों के घेरे में है सवाल करती पत्रकारिता'

'सवालों के घेरे में है सवाल करती पत्रकारिता'

आज भी सवालों को उठाने वाली पत्रकारिता की धमक अलग से दिख जाती है, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि हम सवालों से किनारा कर गए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

मनोज कुमार, वरिष्ठ पत्रकार ।।

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विशेष लेख: 

सवाल करती पत्रकारिता इन दिनों स्वयं सवालों के घेरे में है। पत्रकारिता का प्रथम पाठ यही पढ़ाया जाता है कि जिसके पास जितने अधिक सवाल होंगे, जितनी अधिक जिज्ञासा होगी, वह उतना कामयाब पत्रकार होगा। आज भी सवालों को उठाने वाली पत्रकारिता की धमक अलग से दिख जाती है, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि हम सवालों से किनारा कर गए। सवाल हमें दिये जाते हैं और जवाब भी पहले से तय होते हैं, इस पर कोई संशय नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह सच सब जानते हैं।

जब 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस की चर्चा करते हैं तो मन में सहज यह सवाल आता है कि पंडित जुगलकिशोर जी सवाल नहीं करते तो क्या उदंत मार्तंड आज भी हमारे स्मरण में होता? जिस अखबार ने अंग्रेजी शासकों के नाक में नकेल डाल रखी थी, वह सवालों से दूर होता तो क्या आज हम हिंदी पत्रकारिता पर गौरव कर सकते थे? इसका जवाब शायद ना में होगा। उदंत मार्तंड ही क्यों, पराधीन भारत के हर उस पत्र ने अंग्रेजों से सवाल किये तो उनका दमन किया गया। इतिहास इस बात का साक्षी है, लेकिन आज स्वतंत्र भारत में ऐसा क्या होगा कि हम सवाल नहीं कर पा रहे हैं? सवाल और पत्रकारिता एक-दूसरे के पूरक हैं। सवाल होंगे तो पत्रकारिता होगी और बिना सवाल पत्रकारिता नहीं हो सकती है। 

वर्तमान समय में पत्रकारिता सवाल नहीं कर रही है, बल्कि पत्रकारिता सवालों के घेरे में है। पत्रकारिता को लेकर जो सवाल दागे जा रहे हैं, वह कुछ अधकचरे हैं तो कुछ तार्किक भी। पत्रकारिता की विश्वसनीयता को लेकर सबसे पहला सवाल होता है। कदाचित कुछ अंश तक इसे सच भी मान लिया जाए तो गैर-वाजिब नहीं होगा लेकिन यह पूरा सच नहीं है। पहला तो यह कि पत्रकारिता अगर अविश्वसनीय हो गया होता तो समाज का ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो गया होता। पत्रकारिता समाज का प्रहरी है और वह बखूबी अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा है।

पत्रकारिता एकमात्र ऐसा स्रोत है जिससे अमर्यादित व्यवहार करने वाले, समाज की शुचिता भंग करने वाले और निजी स्वार्थ के लिए पद और सत्ता का दुरुपयोग करने वाले भयभीत रहते हैं। यह एक पक्ष है तो समाज का बहुसंख्य वर्ग जो किसी तरह अन्याय का शिकार है, व्यवस्था से पीडि़त है और उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है तब पत्रकारिता उसकी सुनता है और उसके हक में खड़ा होता है। इन दो पक्षों की समीक्षा करने के बाद यह आरोप अपने आपमें खारिज हो जाता है कि पत्रकारिता अविश्वसनीय हो चला है। अपितु समय के साथ पत्रकारिता समाज के लिए अधिक उपयोगी और प्रभावकारी के माध्यम के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

इन सबके बावजूद इस बात को खारिज करने के बजाय चिंतन करना होगा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सवाल क्यों उठ रहा है? इसका एक बड़ा कारण यह है कि अब पत्रकारिता में जो लोग आ रहे हैं, वह सामाजिक सरोकार से नहीं बल्कि व्यक्तिगत स्वार्थसिद्धि के लिए पत्रकार बनने को बेताब हैं। जीवन भर शासन और सत्ता का सुख भोगने के बाद पत्रकार बन जाने वाले लोग सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले आर्थिक सुख को तिलांजलि देने के स्थान पर उस लाभ के साथ खड़े हैं। सालों शासन और सत्ता की चाकरी करने के बाद आज बता रहे हैं कि सिस्टम में जंग लग चुका है इसलिए उन्हें पत्रकारिता में आना पड़ा। ऐसे लोगों के कारण जमीनी पत्रकार दरकिनार कर दिये जाते हैं। सुविधाभोगी पत्रकारों की बड़ी फौज के कारण पत्रकारिता की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहा है। ये वो लोग हैं जिन्होंने कभी पराडक़र जी की पत्रकारिता की कक्षा में नहीं गए, ये वो लोग हैं जो नहीं जानते कि माखनलाल चतुर्वेदी जेल के सींखचों में बंद होने के बाद भी पत्रकारिता का धर्म निभाते रहे। शायद ये लोग गणेशशंकर विद्यार्थी की शहादत से भी अपरिचित हैं। तब इन्हें इस बात का इल्म कैसे हो सकता है कि आज भी हजारों पत्रकारों का परिवार वायदे पर जी-मर रहा है। ऐसे लोगों का पत्रकारिता के मंच पर स्वागत भी है लेकिन शर्त है कि वे सेवानिवृत्ति के बाद के आर्थिक लाभ को छोडक़र आएंगे जो शायद उन्हें मंजूर नहीं होगा।

हिंदी पत्रकारिता दिवस एक ऐसा अवसर है कि हम अपनी समीक्षा स्वयं करें कि आखिर कहां से चले थे और कहां पहुंच गए? पत्रकारिता मिशन थी तो यह प्रोफेशन में कैसे बदली या पत्रकारिता ने मीडिया का वेश कब धर लिया और सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता कब मीडिया इंडस्ट्री में बदल गई। आज जब हम मीडिया इंडस्ट्री की बात करते हैं तो यह विशुद्ध व्यवसाय है और व्यवसाय सरोकार को नहीं, सहकार और लाभ की कामना करता है। शासन और सत्ता को भी सहकार लेना और लाभ देना सुहाता है इसलिए मीडिया जब इंडस्ट्री है तो सब जायज है लेकिन पत्रकारिता आज भी सौफीसदी खरी है क्योंकि पत्रकारिता समाज की ताकत है। पत्रकारिता आज भी मिशनरी है और कोविड जैसे महामारी के समय समाज ने इस बात को महसूस किया। सरोकारी पत्रकारिता का केनवास छोटा दिख सकता है लेकिन उसके प्रभाव और परिणाम ही पत्रकारिता की धड़कन है।

(लेखक सुपरिचित शोध पत्रिका ‘समागम’ के संपादक हैं)


टैग्स पत्रकार मीडिया पत्रकारिता मनोज कुमार हिंदी पत्रकाारिता दिवस
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

13 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

12 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

9 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

13 hours ago