होम / विचार मंच / हरिवंश नारायण सिंह ने पत्रकारों को दी हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई
हरिवंश नारायण सिंह ने पत्रकारों को दी हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आज राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए सभी पत्रकारों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में हिंदी पत्रकारिता और अधिक सशक्त, संवेदनशील और जनमुखी बनेगी।
हरिवंश नारायण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है, ‘हिंदी पत्रकारिता के लिए ऐतिहासिक दिन. आज, हिंदी पत्रकारिता 200वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. 30 मई, 1826 को हिंदी का पहला अखबार ‘उदंत मार्तंड’ निकला था. यशस्वी संपादक थे, पंडित युगल किशोर शुक्ल.
'उदंत मार्तंड' ने हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी. आजादी की लड़ाई को नया विस्तार दिया. आज के दिन आदरणीय युगल किशोर शुक्ल की स्मृतियों को सादर नमन. हिंदी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं।’
हिंदी पत्रकारिता के लिए ऐतिहासिक दिन. आज, हिंदी पत्रकारिता 200वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. 30 मई, 1826 को हिंदी का पहला अखबार ‘उदंत मार्तंड’ निकला था. यशस्वी संपादक थे, पंडित युगल किशोर शुक्ल. 'उदंत मार्तंड' ने हिंदी पत्रकारिता की नींव रखी. हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं.
— Harivansh (@harivansh1956) May 30, 2025
टैग्स