होम / विचार मंच / LSTV का ये शो आपको आपके 'अस्तित्व' से कराता है रूबरू

LSTV का ये शो आपको आपके 'अस्तित्व' से कराता है रूबरू

लोक सभा टीवी पर आने वाले साप्ताहिक कार्यक्रम अस्तित्व-आपका, हमारा,सबका को पूरे हुए चार साल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अभिलाष खांडेकर, वरिष्ठ पत्रकार।।

पर्यावरण का महत्व अब वे लोग भी काफी अच्छी तरह समझ रहे होंगे, जो स्वयं पर्यावरणविद नहीं हैं। इस वर्ष जिस तरह की अत्यधिक गरमी की मार ने देश को झिंझोड़कर रख दिया, उसके चलते मैं मानता हूं कि जनमानस में अब जल-संरक्षण, प्रकृति की चिंता या पर्यावरण को शुद्ध रखने के महत्व को अलग से रेखांकित करने की जरूरत (शायद) नहीं होगी। किंतु डर यह भी है कि जैसे ही वर्षा का खुशनुमा मौसम शुरू हुआ, सूर्य देवता की 'नाराजी' दूर हुई तो हम लोग फिर पर्यावरण को लगातार हो रही हानि की तरफ बेरुखी से पीठ फेर लेंगे। चर्चाए थम जाएंगी, अगली गरमी तक!

मेरे दृष्टिकोण में मीडिया में इसके लिए गंभीर और लंबे समय तक चलने वाली मुहिम की परम-आवश्यकता है। वर्ष 2015 दुनिया में पर्यावरण की दृष्टि से एक बड़ा और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ था। उसी वर्ष पेरिस में वैश्विक जलवायु परिवर्तन की संधि हुई और दुनिया के लगभग सभी देशों ने बढ़ते तापमान और उसके दुष्परिणामों पर गंभीर चिंतन किया था। भारत ने भी इसमें बड़ी भूमिका अदा की थी।

उसी वर्ष पर्यावरण पर एक साप्ताहिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का मुझे अवसर मिला, जो 'अस्तित्व-आपका, हमारा, सबका' नाम से काफी लोकप्रिय साबित हुआ। जून 2015 से लोक सभा टेलिविजन पर प्रसारित हिंदी के आधा घंटे के इस कार्यक्रम ने अब चार वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिसके दौरान करीब 150-200 एपिसोड प्रसारित हुए और सराहे गए। स्पीकर सुमित्रा महाजन के पर्यावरण के निजी प्रेम और चिंता के कारण यह टीवी शो संभव हो सका।

एक एंकर के नाते मुझे इन चार वर्षों में यह अनुभव हुआ कि पर्यावरण के बारे में लोगों के मन में उत्सुकताएं तो खूब हैं, पर उन्हें क्या करना है, इसके बारे में अधिकतर लोग अनभिज्ञ हैं। पानी बचाने का मुद्दा ही लें तो जनमानस में यह भावना ही नहीं है कि पीने के शुद्ध पानी, जिसकी भयानक समस्या मुंह बाये खड़ी हैं, को हम कैसे बचा सकते हैं। क्या रोजाना हम एक गिलास पानी, जिसे अक्सर हम पीकर झूठा छोड़ देते हैं, बचाने की जहमत नहीं उठा सकते?

जल संरक्षण पर 'अस्तित्व' कार्यक्रमों में मैंने एक बाल्टी या एक गिलास पानी एक परिवार या व्यक्ति प्रतिदिन बचा सकता है, इस पर जोर दिया। उद्देश्य यही रहा कि घर-घर में पानी बचाने की मुहिम रोजाना होती रहे और वह कारगर साबित हो। हां, नदियां, तालाब, पोखर आदि के संरक्षण पर भी कई गंभीर कार्यक्रम भी मैंने किए।

मुझे 'अस्तित्व' पर्यावरण श्रृंखला की महत्ता उस समय अधिक पता चली, जब मैंने हर वर्ष वन्य जीव सप्ताह (2-8 अक्टूबर) के दौरान कई विशेषज्ञों से ऐसे जानवरों के बारे में मेरे शो पर बात की, जिनके जीवन, उन पर मंडराने वाले खतरे, लुप्तप्रायः प्रजातियों के संरक्षण के उपाय से जुड़ी जानकारी के बारे में दर्शकों को बहुत ही सीमित जानकारी थी। लेकिन शहरों से दूरदराज के गांवों तक काफी चाव से सारे एपिसोड देखे गए। लोग ईमेल या व्यक्तिगत रूप से सकारात्मक संदेश भेजते थे। वन्यजीव यानी सिर्फ बाघ या हाथी नहीं, वरन, गोड़ावन चिड़िया (Great Indian Bustard) या सरीसर्प या फिर रंग-बिरंगी छोटी तितलियां या शर्मिला पैंगलिन भी होता हैं, जिन्हें संरक्षण की तीव्र आवश्यकता है। इस मुद्दे को तमाम दर्शकों तक प्रभावी रूप से ले जाने में 'अस्तित्व' कामयाब रहा। पर्यावरण पत्रकारिता के हिसाब से यह एक मील का पत्थर साबित हुआ, ऐसा कहा जा सकता है।

दो केंद्रीय पर्यावरण मंत्रियों ने (प्रकाश जावड़ेकर एवं स्वर्गीय अनिल दवे) 'अस्तित्व' पर आकर न सिर्फ इस तरह की पर्यावरणीय श्रृंखला की आवश्यकता पर बल दिया, वरन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को दर्शकों के साथ साझा किया। दवे ने तो टेरी(पर्यावरण) विश्वविद्यालय में आयोजित अस्तित्व कार्यक्रम में मेरे द्वारा पूछे प्रश्नों के बजाय छात्रों के प्रश्नों की बौछार का सामना करना पसंद किया। 'अस्तित्व' जैसा पर्यावरणीय कार्यक्रम आदर्श स्थिति में घने वनों में, नदियों के किनारे या प्रदूषित शहरों के गंदे इलाक़ों में ही होना अपेक्षित था, किंतु अधिकतर एपिसोड लोक सभा टेलिविजन के स्टूडियो में ही हुए। कुछ सीमायें जो थीं, किंतु जो चुनिंदा कार्यक्रम नर्मदा नदी, हिंडन नदी, यमुना या पुणे की मूला-मुठा नदियों के किनारे या महाराष्ट्र या मध्य प्रदेश के जंगलों में चित्रित किए गए, उनका प्रभाव दर्शकों पर काफी लंबे समय तक रहा।

वैसे छोटे पर्दे पर सुनीता नारायण या प्रो. वार्ष्णेय जैसे जानेमाने पर्यावरणविद खबरों में अक्सर दिखते हैं, किंतु अलग-अलग विषयों के जानकार जैसे अक्षिमा घाटे (शहरी यातायात), बी.सी चौधरी (कछुआ), विवेक मेनन(हाथी), डॉक्टर सतीश पांडे(पक्षियों का स्थलांतरण),  अनमोल कुमार(वन प्रबंधन), मनु भटनागर (प्राकृतिक विरासत), जगन शाह (शहरीकरण), डॉक्टर विनोद तारे (निर्मल-अविरल गंगा) या फिर रवि सिंह, डॉक्टर रणजीतसिंह और राजेश गोपाल जैसे वरिष्ठ वन्यजीव विशेषज्ञों के विचार और सुझाव सुनना दर्शकों या पर्यावरण प्रेमियों के लिए आसान नहीं होता हैं। 'चिपको' आंदेलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा (90) और चण्डीप्रसाद भट्ट (85) के साक्षात्कार तो लोगों ने खूब सराहे, वैसे ही जैसे मशहूर अदाकारा दिया मिर्जा का हाथी संरक्षण संबंधी शो। दिया मिर्जा वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के साथ काम करती हैं।

'अस्तित्व' पर्यावरण श्रृंखला वह एक गुलदस्ता था, जिसने एक से बढ़कर एक विशेषज्ञों को एक जगह गूंथा था और पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न राष्ट्रीय आंदोलनों को एक सार्थक संबल प्रदान किया। मुझे लगता है कि सैकड़ों निजी टेलिविजन चैनलों की चिल्ल-पौं के बीच एक सरकारी-टाइप चैनल 'लोक सभा टीवी' ने बहुत ही संयत, शांत और गंभीर तरीके से पर्यावरण की सेवा की है।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 


टैग्स अभिलाष खांडेकर लोक सभा टीवी अस्तित्व कार्यक्रम
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

10 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

9 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago