होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: पत्रकारों के खिलाफ आखिर यह किस तरह की मानसिकता है?

मिस्टर मीडिया: पत्रकारों के खिलाफ आखिर यह किस तरह की मानसिकता है?

केंद्रीय गृह मंत्रालय के पिछले चालीस साल के परिपत्र देखिए। ऐसा लगता है कि सबकी होली जला दी गई है।

राजेश बादल 6 years ago

राजेश बादल, वरिष्ठ पत्रकार।।

मत कहो आकाश में कोहरा घना है/ये किसी की व्यक्तिगत आलोचना है/प्रेस और पब्लिक तो अब इतने मुखर हैं/बात ये है कि नमक रोटी का भोजन बना है/बीहड़ों में छोड़ दो नन्हें चिराग/चेहरा इनका भी तो गुस्से से तना है/(छेड़छाड़ के लिए दुष्यंत कुमार से माफी के साथ)

खतरनाक दौर है। पत्रकारों के साथ सरकारी जुल्म की कथाएं सीमा पार कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस बेलगाम दिखाई दे रही है। अनुभव तो यही कहता है कि जब तक लखनऊ से इशारा नहीं होता, तब तक पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं हो सकता। गृहमंत्री आंखें मूंदे हैं और मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लगता है कि जैसे पुलिस और प्रशासन ने पत्रकारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूपी में एक पत्रकार बच्चों के मध्यान्ह भोजन की पोल खोलता है तो उसी के खिलाफ कार्रवाई हो जाती है। विडंबना है कि वह पत्रकार बाकायदा संबंधित अफसरों को बताकर जाता है। उसका विडियो फुटेज उन्हें दिखाता है और उसे ही अपराधी बना दिया जाता है। जिस देश में अगली पीढ़ियों को कुपोषण से मारने की साजिश खुद सरकारी कारिंदे करें, उसका भला कौन करेगा।

इसी राज्य के एक अन्य शहर में कवरेज के लिए गए पत्रकार के कपड़े फाड़ दिए जाते हैं तो तीसरे शहर में पत्रकारों को धरने पर बैठना पड़ जाता है। चौथे शहर में एक पत्रकार के दफ्तर पर दबंग नेताजी ने ताला जड़ दिया और उसकी जान के पीछे पड़े हैं। कसूर यह था कि उसने दबंग नेताजी की करतूतें उजागर की थीं। पांचवें वीआईपी बनारस में प्रेस फोटोग्राफर ने गंगा की सफाई करते बाल श्रमिकों की तस्वीरें निकाली तो कैमरा छीन लिया गया। अब उसे धमकाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश से इस तरह स्थानीय संवाददाताओं को यातनाएं देने की अनेक कहानियां मिल रही हैं। मैंने तो चंद बानगियां पेश की हैं।

देश के अन्य राज्य भी इन दिनों पत्रकारों को सताने के मामले में पीछे नहीं हैं। बिहार के शहर में पुलिस अफसर एक पत्रकार का मोबाइल तोड़कर धमकाता है। बंगाल में एक पुलिस अधिकारी पत्रकार को पीट देता है तो जम्मू-कश्मीर के एक पत्रकार को प्रशिक्षण शिविर के लिए जर्मनी जाने से ठीक पहले एयरपोर्ट पर रोक दिया जाता है। यह किस मानसिकता का नमूना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पिछले चालीस साल के परिपत्र देखिए। ऐसा लगता है कि सबकी होली जला दी गई है। अब तो किसी अफसर के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं होती।

याद आ रहा है-चालीस बरस पहले मैं जिला स्तर का संवाददाता था तो जनहित में एक गोपनीय मजिस्ट्रेटी जांच के अंश छापने के कारण सारे पत्रकारों के खिलाफ़ जिला कलेक्टर ( कहीं जिला मजिस्ट्रेट भी कहते हैं) ने अमानवीय उत्पीड़न का सिलसिला हम लोगों के खिलाफ खोल दिया था। हमने विधानसभा में एक तरह से धरना दिया। सात-आठ घंटे बहस चली और भारत में प्रेस को सताए जाने के मामले की पहली ज्यूडीशियल इन्कवायरी हुई। न्यायिक जांच आयोग ने हम पत्रकारों के सारे आरोप सच पाए और प्रशासनिक मशीनरी शर्मसार हुई। सलाम उस दौर के पुलिस अफसरों को, जिन्होंने कलेक्टर के निर्देश पर हम लोगों को गिरफ्तार करने से इनकारकर दिया और जांच आयोग में उनके विरोध में गवाही दी। यही नहीं,उस समय प्रेस काउंसिल ने सुओमोटो ( स्व प्रेरणा से ) जांच दल भेजा। प्रेस काउंसिल ने भी हम सारे पत्रकारों के आरोप सच पाए और हमारे हक में फ़ैसला दिया। बेहद तकलीफ़ होती है यह सोचकर कि वाकई हमने ये दौर देखा है?

अब तो दुष्यंत कुमार की ही याद आती है मिस्टर मीडिया!

चल भई गंगाराम भजन कर

सूखे ताल भरी दोपहरी/प्यासी मारी फिरे टिटहरी/गर्मी गहरी से भी गहरी/सहनी है, चुपचाप सहन कर/

घर के दरवाजों पर पहरा/ जलसों पर नारों पर पहरा/सारे अखबारों पर पहरा/खबरें आतीं हैं छन छनकर/

अपनी कलम उठाकर रख दे/ या इसको फिर इसका हक दे/तनिक सचाई की न झलक दे/सिर्फ़ उजालों का वर्णन कर/

पथ ऐसे सुनसान पड़े हैं/ जैसे लोग यहां लंगड़े हैं/कुछ जो राहें रोक खड़े हैं/हाथ जोड़कर इन्हें नमन कर/

वे जो प्रतिभावान बड़े हैं/उनके साथ बड़े लफड़े हैं/ अंतिम निर्णय का अवसर है/इन प्रश्नों पर आज मनन कर/

मैंने देखा यार निकट से/ कोई त्राण नहीं संकट से/यह सर ऊंचा है चौखट से/और फिर तू चलता है तनकर/ चल भई गंगाराम भजन कर/

(यह लेखक के निजी विचार हैं)

वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल की 'मिस्टर मीडिया' सीरीज के अन्य कॉलम्स आप नीचे दी गई हेडलाइन्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं-

मिस्टर मीडिया: प्रेस काउंसिल को क्या हो गया है? क्या दायरे से बाहर गए मुखिया?

मिस्टर मीडिया: मत भूलिए कि अदालती कार्रवाई के लिए पर्याप्त है इस तरह की कवरेज

मिस्टर मीडिया: यह कार्यशैली दिखाती है पत्रकारों का अधकचरापन

मिस्टर मीडिया: अनुच्छेद 370: मीडिया कवरेज से दिल बाग-बाग नहीं हुआ


टैग्स राजेश बादल मिस्टर मीडिया पत्रकारों पर कार्रवाई
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

23 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

12 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

21 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago