होम / विचार मंच / हिंदी के विकास पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव की खरी-खरी

हिंदी के विकास पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव की खरी-खरी

अकेली हिंदी ही नहीं, सारी भारतीय भाषाओं में क्रमिक क्षरण की यह प्रक्रिया चल रही है लेकिन शायद हिंदी जैसी उदासीनता नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार।।

अपवादों को छोड़कर मेरी हिंदी के अधिकतर साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों, अधिकारियों आदि से शिकायत है कि अपनी-अपनी रचनाओं में, अपने रचना संसार में, रचना प्रक्रिया में, पारस्परिक प्रशंसा और हिंदी के खोखले यशगान की रस्मी संगोष्ठियों में, नौकरियों में व्यस्त और निमग्न रहते हुए उनको इतने दशकों में यह नहीं दिखा है कि जिस हिंदी में रचकर वे यश, धन, पद, पुरस्कार आदि पा रहे हैं वह धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। अपनी केंद्रीयता, शक्ति, प्रतिष्ठा और प्रभाव खो रही है। क्रमिक विनाश की ओर बढ़ रही है। अकेली हिंदी ही नहीं, सारी भारतीय भाषाओं में क्रमिक क्षरण की यह प्रक्रिया चल रही है, लेकिन शायद हिंदी जैसी उदासीनता नहीं है। हो भी तो उससे हिंदी का भला नहीं होता।

फिल्मों, टीवी और कुछ विदेशी कंपनियों द्वारा अपने विज्ञापनों और सेवाओं में हिंदी सहित भारतीय भाषाओं को शामिल कर लिए जाने में कई लोग हिंदी का विस्तार देख रहे हैं। दरअसल, देखने की बात यह नहीं है कि कितने लोग हिंदी समझ पा रहे हैं, बल्कि यह है कि अपनी इच्छा से जीवन के गंभीर कामों में हिंदी/भाषाएं पढ़ने और लिखने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है या घट रही है।

भाषा माध्यम विद्यालयों में प्रवेश घट रहे हैं या बढ़ रहे हैं? ये आंकड़े देखिए तो समझ जाएंगे कि भाषाओं का भविष्य वयस्कों की वर्तमान पीढ़ी से ज्यादा आने वाली पीढ़ियों यानी हमारे बच्चों और उनके बच्चों के भाषा व्यवहार, भाषा प्रेम और भाषा परिचय पर निर्भर करता है। इसे ध्यान से देखें तो भविष्य दिखने लगेगा। इसके अपवाद हैं और शायद गिनाए जा सकते हैं। लेकिन बड़ी तस्वीर यही है। इस आत्ममुग्धता तथा शुतुर्मुर्गी प्रवृत्ति ने हमारा भयंकर नुकसान किया है।‘

(यह लेखक के निजी विचार हैंं।)


टैग्स राहुल देव हिंदी भाषा
सम्बंधित खबरें

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

15 hours ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

19 hours ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

1 day ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

3 days ago

सभ्यतागत चेतना की पुनर्स्थापना का संकल्प: अनंत विजय

जब प्रधानमंत्री मोदी 2047 में विकसित भारत की बात करते हुए आध्यत्मिकता की बात करते हैं तो हमें स्मरण होता है कि यही काम तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी अपने देश में कर रहे हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

18 hours ago