होम / विचार मंच / 'BHU के ये तीन पड़ाव मेरे लिए खुद के अंदर झांकने का जरिया हैं'

'BHU के ये तीन पड़ाव मेरे लिए खुद के अंदर झांकने का जरिया हैं'

बीएचयू  मेरे लिए जो थी, वही है-कालातीत और भावातीत। हालांकि, आपकी भावनाएं दुनिया नहीं चलातीं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

बीएचयू के ‘सिंह द्वार’ से घुसते ही एक पुरानी कविता की पंक्तियां दिमाग पर हथौड़े की तरह बजने लगीं-‘कौन होगा इस शहर में अब हमें पहचानने वाला।’ संस्थान हों या संसार, यहां कोई हमेशा नहीं रह पाता। लोग आते और चले जाते हैं। आने वाले अगर बहती नाव तो गुजरे हुए लोग किनारे औंधी पड़ी किश्ती।

गहरी सांस खींचकर आगे बढ़ता हूं। जी-18, अरविंदो कालोनी हमेशा की तरह पहला मुकाम है। यह आवास पिता को आवंटित हुआ था। हमारे परिवार के लिए सर्वाधिक ‘Happening House’ यही था। यहीं से मेरी बहन अपर्णा की डोली उठी। विजया जी यहीं ब्याहकर आईं। यहीं से मैंने एम.ए. पास किया। यहीं से पहली बार यूं ही ‘आज’ अखबार के दफ्तर गया था। तब से लगभग चालीस वर्ष बीत गए| एक यात्रा है, जो निरंतर जारी है।

खैर, आगे बढ़ता हुआ प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सामने जा खड़ा होता हूं। कुछ छात्र-छात्राएं लॉन में बैठे हैं। कुछ अंदर बाहर आ-जा रहे हैं। इनमें से कोई मुझे नहीं जानता और न इन्हें मैं। अधिकांश तो कृति और समर्थ से भी छोटे हैं। अनायास चेहरे पर व्यंग्य भरी मुस्कान तिर जाती है। वजह? वह कविता दोबारा जेहन पर दस्तक दे चली है। अरविंदो कॉलोनी अगर घर था तो यह कॉलेज। आदमी को इंसान बनने के लिए दोनों की जरूरत पड़ती है।

अब अंतिम पड़ाव यानी  काशी विश्वनाथ मंदिर। अंदर जाने के लिए जूते उतारता हूं। जूते जमा करने वाला जोर से चेताता है, ‘जल्दी जाइए, मंदिर बंद हो रहा है।’ मैं मुस्कुराता हूं। मेरे लिए इस मंदिर के दरवाजे खुले हों या बंद, फर्क नहीं पड़ता। बीएचयू के ये तीन पड़ाव मेरे लिए खुद के अंदर झांकने का जरिया हैं। मालूम नहीं G-18 अरविंदो कॉलोनी में अब कौन रहता है? एक बार कॉलेज के अंदर गया था तो वहां पुस्तकालय कर्मी ने पूछा था कि किससे मिलना है? मेरा जवाब था, ‘खुद से।’ वह हकबका गया था। उसकी व्यग्रता दूर करने के लिए मैंने कहा था कि मैं 1980 से 82 तक यहां पढ़ा हूं। उसके तेवर नरम पड़े थे पर उसका अगला वाक्य मुझे दग्ध कर गया था-‘भैया उस वक्त के तो सभी लोग मर गए।’ तब से कॉलेज के अंदर भी नहीं जाता। इसलिए मंदिर के कपाट खुले हों या बंद, क्या फर्क पड़ता है?

बीएचयू  मेरे लिए जो थी, वही है-कालातीत और भावातीत। हालांकि, आपकी भावनाएं दुनिया नहीं चलातीं। मंदिर के प्रथम तल पर पहुंचा ही था कि एक सज्जन कड़क आवाज में कहते हैं- ‘नीचे चलिए मंदिर बंद हो चुका है।’ घड़ी देखी, 12 बजने में पंद्रह मिनट थे। उनसे कहता हूं कि अभी तो 15 मिनट बाकी हैं! वो डपट देते हैं, ‘ऊपर का बंद हो गया, नीचे अबहिन खुला है।‘ मन हुआ कि उन्हें नियम समझा दूं पर सामने की गायकवाड़ लायब्रेरी में पढ़ी कालिदास की युक्ति याद आ गई-‘मूढ़ के मुंह लगना उचित नहीं’।

यह सीख कुछ देर बाद जवाब दे गई। नीचे आकर जब जूते ले रहा था तो देखा एक गोरा परदेसी पूछ रहा है-‘हाउ मच’। टूटी-फूटी अंग्रेजी में जवाब मिलता है-‘एज यू विश’। यह तो सरासर डकैती है! मोटे अक्षरों में लिखा है कि एक जोड़ी जूते का एक रुपया। इस बीच उस परदेसी के सामने एक ट्रे रख दी जाती है, जिसमें अलग-अलग खानों में करीने से पचास, सौ और पांच सौ के नोट रखे हैं। मैं उनसे कहता हूं कि इनको बोलिए-टू रुपीज। जवाब मिलता है, ‘हम कउनौ मांग थोड़ेई रहे हैं? जौन उनकी इच्छा।’इस दौरान वह गोरा पांच सौ का नोट लिए असमंजस में खड़ा है। उसकी समझ कह रही थी यह ज्यादा है। सामने की ट्रे का इशारा साफ था कि पचास रुपए से कम का नोट स्वीकार्य नहीं है। मैं उसे रुकने का इशारा करता हूं।

खुद जेब से दस का नोट निकालता हूं और सफाईकर्मी के हाथ में देता हूं। वह शेष आठ रुपए लौटाने का उपक्रम किये बिना उसे जीम जाता है। उनकी बदनीयती साफ हो जाए, इसलिए दो मिनट खड़ा रहता हूं। गोरा असमंजस से मेरी ओर देख रहा है और जूता रखने वाले उसके हाथ में फंसे पांच सौ के नोट पर गिद्ध दृष्टि लगाए हुए खड़े हैं। मैं उनसे कहता हूं कि हमारे दो जोड़ी जूते के दो रुपए और इन गोरों के भी दो रुपए काटकर छह रुपए वापस कर दो। इस बीच मैं गोरे को हाथ जोड़कर विदा कर चुका हूं।

पहली बार बीएचयू  से कड़वाहट लेकर लौट रहा हूं। महामना ने क्या कभी सोचा होगा कि उनका मंदिर इस तरह की धंधेबाजी का केन्द्र बन जाएगा? क्या बीएचयू वीसी इस पर गौर फरमाएंगे?

('हिन्दुस्तान' अखबार के एडिटर-इन-चीफ शशि शेखर की फेसबुक वॉल से साभार)   

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स हिन्दुस्तान शशि शेखर बीएचयू बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
सम्बंधित खबरें

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

12 hours ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

1 day ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

1 day ago

समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो एआई का इस्तेमाल: रजत शर्मा

मेरा यह मानना है कि सबसे ज़रूरी है, AI का इस्तेमाल रोज़मर्रा की जिंदगी में आने वाली समस्य़ाओं को हल करने के लिए हो। भारी भरकम शब्दों से इसे परिभाषित करके उससे डराया न जाए।

2 days ago

मैट शूमर के लेख का मतलब क्या है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

मैट ने सबको सलाह दी है कि हर रोज AI का इस्तेमाल गंभीरता से शुरू करें। ChatGPT , Gemini जैसे टूल को गूगल सर्च की तरह इस्तेमाल नहीं करें। उससे अपने रोजमर्रा के काम करवाए।

4 days ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

7 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

12 hours ago