होम / टीवी / ZEE News को बाय बोल वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिन्हा ने इस चैनल संग शुरू किया नया सफर
ZEE News को बाय बोल वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिन्हा ने इस चैनल संग शुरू किया नया सफर
वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिन्हा ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी 18 साल लंबी पारी को विराम देने के बाद अब नई शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिन्हा ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी 18 साल लंबी पारी को विराम देने के बाद अब नई शुरुआत की है। उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में बतौर एडिटर (असाइनमेंट) जॉइन किया है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के रहने वाले राहुल सिन्हा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता जगत में अपने करियर की शुरुआत मुरादाबाद में ‘वीर अर्जुन’ अखबार से की थी। हालांकि यहां थोड़े समय ही काम करने के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया की ओर रुख कर लिया और ‘जैन टीवी’ से जुड़ गए।
‘जैन टीवी’ में करीब चार साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोल दिया और ‘सहारा समय’ के साथ अपना नया सफर शुरू कर दिया। यहां कुछ समय काम करने के बाद वर्ष 2002 में राहुल सिन्हा ने ‘जी न्यूज’ के साथ अपनी नई शुरुआत की थी और करीब 18 साल से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके बाद तीन अगस्त को उन्होंने यहां से अलविदा बोल दिया था और फिलहाल नोटिस पीरियड पर काम कर रहे थे।
बता दें कि पिछले दिनों राहुल सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर ‘जी न्यूज’ (Zee News) से अपनी पारी को विराम देने के बारे में बताया था। वह ‘जी न्यूज’ ने इनपुट हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, उस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे किस चैनल के साथ अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं।
— Rahul sinha (@RahulSinhaTV) August 22, 2020
समाचार4मीडिया की ओर से राहुल सिन्हा को नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स जी न्यूज इस्तीफा राहुल सिन्हा