होम / टीवी / प्रसार भारती ने WAVES पर लाइव चैनल जोड़ने के लिए सैटेलाइट चैनल्स को किया आमंत्रित

प्रसार भारती ने WAVES पर लाइव चैनल जोड़ने के लिए सैटेलाइट चैनल्स को किया आमंत्रित

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर अधिक लाइव चैनल्स लाने और ब्रॉडकास्टर्स के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए लाइसेंस प्राप्त सैटेलाइट टीवी चैनल्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर अधिक लाइव चैनल्स लाने और ब्रॉडकास्टर्स के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए लाइसेंस प्राप्त सैटेलाइट टीवी चैनल्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य चैनल्स को एक साल के लिए प्लेटफॉर्म पर शामिल किया जाएगा, और आवेदन 1 दिसंबर 2025 तक भेजने होंगे।

कमर्शियल स्ट्रक्चर:

  • चैनल्स को उनके WAVES फीड से मिलने वाली नेट एड रिवेन्यू का 65% मिलेगा, जबकि प्रसार भारती 35% रखेगा।

  • नेट रिवेन्यू में प्रसार भारती के ऑपरेशनल खर्चे, जैसे ट्रांसकोडिंग, CDN उपयोग और डायनामिक एड इंसर्शन में एजेंसियों को कमीशन, घटा दिया जाएगा।

टेक्निकल शर्त:

  • आवेदन करने वाले चैनल्स का SCTE-35/ad-marker सक्षम फीड होना जरूरी है। ये मार्कर्स विज्ञापन डालने की सुविधा देते हैं।

  • यदि ऐड स्लॉट पूरी तरह से मॉनेटाइज नहीं हो पाए तो बाकी का समय प्रसार भारती या WAVES पर शामिल अन्य चैनल्स के प्रमोशंस के लिए उपयोग होगा।

कौन आवेदन कर सकता है:

  • केवल वही लीनियर सैटेलाइट चैनल्स जिनके पास MIB से वैध परमिशन या लाइसेंस है।

  • ब्रॉडकास्टर्स केवल उन्हीं चैनल्स के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनके मालिक वे हैं और जिनके पास लाइसेंस है।

  • चैनल का जॉनर और भाषा स्पष्ट रूप से डॉक्यूमेंटेशन में दिखाना जरूरी है। किसी भी तरह की असंगति आवेदन को अस्वीकार्य बना सकती है।

चयन प्रक्रिया:

  • योग्य चैनल्स को DAVP रेट कार्ड के आधार पर रैंक किया जाएगा। जिनका DAVP रेट अधिक होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

  • चयनित चैनल्स को Letter of Allotment मिलेगा और 15 दिन के भीतर प्रसार भारती के साथ औपचारिक समझौता करना होगा। साथ ही WAVES के लिए तकनीकी स्पेसिफिकेशन जमा करना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें:

  • आवेदन Annexure-1 के फॉर्मेट में और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स Annexure-2 के साथ ddfreedish@prasarbharati.gov.in पर भेजें।

  • ब्रॉडकास्टर्स को सलाह दी गई है कि वे Prasar Bharati Content Sourcing Policy 2024, Chapter 11, Clause 112 को ध्यान से पढ़ें।

यह पहल प्रसार भारती का डिजिटल प्लेटफॉर्म WAVES मजबूत करने और अपने इन-हाउस OTT सर्विस पर ज्यादा लाइव टीवी कंटेंट लाने का नया प्रयास है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

4 hours ago

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

1 day ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

2 days ago

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

3 days ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 days ago


बड़ी खबरें

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

4 hours ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

14 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

13 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

13 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

13 hours ago