होम / टीवी / दूरदर्शन के हिसार केंद्र को बंद किए जाने पर दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा में दिया नोटिस

दूरदर्शन के हिसार केंद्र को बंद किए जाने पर दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा में दिया नोटिस

सरकार द्वारा हरियाणा का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ शिफ्ट करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन पिछले 33 दिनों से जारी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ शिफ्ट करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन पिछले 33 दिनों से जारी है। यह प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग ले रहा है।

दरअसल, बीते शुक्रवार को कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा हिसार पहुंचे और इस धरने को अपना समर्थन दिया और  कहा कि वे संसद के पटल पर इस मुद्दे को उठाएंगे। इस बाबत उन्होंने अब राज्यसभा में एक नोटिस दिया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने में हिसार दूरदर्शन का सबसे बड़ा योगदान रहा है, लेकिन सरकार ने हिसार दूरदर्शन को बंद कर दिया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसका अब अपना दूरदर्शन का केंद्र नहीं होगा। यह सीधे तौर पर हरियाणवी संस्कृति को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार का हमला है।

राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल को दिए गए नोटिस में दीपेंद्र हुड्‌डा ने लिखा है कि दूरदर्शन केंद्र के बंद हो जाने से हरियाणवी संस्कृति, लोकगीत, रागिनी सहित कृषि आधारित अनेक कार्यक्रम बंद हो जाएंगे। इसके बंद हो जाने से एंकर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वीडियो एडिटर, आस पास के जिलों से जुड़े हुए स्थानीय कलाकार आदि सब बेरोजगार हो जाएंगे। लिहाजा उन्होंने सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से अनुरोध किया है कि दूरदर्शन केंद्र हिसार को यथावत चलने दिया जाए।   

बता दें कि हरियाणा का यह एकमात्र दूरदर्शन केंद्र 15 जनवरी को बंद कर दिया गया था, जिसे अब चंडीगढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। 14 जनवरी शाम को 3 से शाम 7 बजे इसके अंतिम बुलेटिन प्रसारित किए गए थे।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 4 दिसंबर 2022 को अंतिम बार हिसार केंद्र पर विजिट करने पहुंचे थे, जिसके बाद इसके बंद करने के आदेश जारी किए गए।

गौरतलब है कि हरियाणा के हिसार दूरदर्शन केंद्र का उद्घाटन 1 नवंबर 2002 में भाजपा सरकार के समय केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने किया था और यह दूरदर्शन केंद्र पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में बनाया गया था।


टैग्स दूरदर्शन दीपेंद्र सिंह हुड्डा दूरदर्शन केंद्र हिसार
सम्बंधित खबरें

2025 में टीवी विज्ञापन खर्च में आई 5% की कमी: PMAR

भारत का टीवी विज्ञापन बाजार 2025 में साफ तौर पर गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन ऊपर से दिख रही इस गिरावट के पीछे की कहानी थोड़ी अलग और ज्यादा गहरी है।

5 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

5 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

5 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

5 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

2 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago