होम / टीवी / युवा TV पत्रकार सुप्रीत सचदेव ने ‘Zee News’ में अपनी पारी को दिया विराम
युवा TV पत्रकार सुप्रीत सचदेव ने ‘Zee News’ में अपनी पारी को दिया विराम
वह इस संस्थान से करीब दो साल से जुड़ी हुई थीं और इन दिनों नेशनल चैनल पर एंकरिंग कर रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
युवा टीवी पत्रकार और न्यूज एंकर सुप्रीत सचदेव ने ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह इस संस्थान से करीब दो साल से जुड़ी हुई थीं और इन दिनों नेशनल चैनल पर एंकरिंग कर रही थीं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में सुप्रीत सचदेव ने बताया कि उन्होंने यहां से कुछ दिनों पूर्व इस्तीफा दे दिया था और फिलहाल नोटिस पीरियड पर थीं। सुप्रीत ने बताया कि वह कुछ दिनों तक ब्रेक पर रहेंगी और इसके बाद ही कहीं जॉइन करने के बारे में सोचेंगी।
मूल रूप से भिलाई (छत्तीसगढ़) की रहने वाली सुप्रीत को मीडिया में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है। सुप्रीत ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में रायपुर में ‘आईबीसी24’ (IBC24) से की थी।
यहां करीब दस साल अपनी पारी खेलने के बाद वह दिल्ली आ गईं। यहां उन्होंने कुछ समय ‘इंडिया न्यूज’ (India News) में भी काम किया और फिर ‘जी’ समूह का हिस्सा बन गईं। शुरुआत में वह रीजनल पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, लेकिन करीब सवा साल पहले उन्हें नेशनल चैनल में एंकरिंग का जिम्मा दिया गया था, तब से वह यहां अपनी भूमिका निभा रही थीं, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
टैग्स जी न्यूज इस्तीफा न्यूज एंकर रिजाइन सुप्रीत सचदेव