होम / टेलिस्कोप / ...इस वजह से कलर्स चैनल को एक अभिनेत्री से मांगनी पड़ी माफी
...इस वजह से कलर्स चैनल को एक अभिनेत्री से मांगनी पड़ी माफी
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;"><img class="size-full wp-image-26657 alignright" src="http://samachar4media.com/wp-content/uploads/2016/09/tanishtha.jpg" alt="tanishtha" width="332" height="249" />कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' एक बार फिर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दें कि तनिष्ठा अपनी फिल्म 'पार्च्ड' के प्रमोशन के लिए निर्देशक लीना यादव और सह अभिनेत्री राधिका आप्टे के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' शो में पहुंची थीं। शो में अभिनेत्री के सांवले रंग पर मजाक बनाया गया था। शो में खराब अनुभव के चलते वे बीच में ही शो छोड़कर चली गईं। खबर है कि फिल्म पार्च्ड में अपनी सशक्त अदाकारी के लिए तारीफ बटोर रहीं तनिष्ठा को शो पर ‘काली-कलूटी’ कहा गया।
हालांकि इससे आहत होकर तनिष्ठा ने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखा और अपने साथ उस अपमानजनक स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद कलर्स चैनल ने अपने कॉमेडी शो में अभिनेत्री का मजाक बनाए जाने पर माफी मांगी है।
35 वर्षीय अभिनेत्री ने फेसबुक पर लिखा, 'मुझे इस पॉपुलर टीवी शो में बुलाया गया, जिसमें मैं अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पार्च्ड' की निर्देशक लीना यादव और साथी कलाकार राधिका आप्टे के साथ गई थी। मुझे कहा गया था कि इस शो में मेहमानों को 'रोस्ट' किया जाता है। 'रोस्ट' में हंसी मजाक करें, लेकिन किसी के रंग का मजाक कैसे उड़ा सकते हैं?
तनिष्ठा ने लिखा कि शुरुआत इससे हुई कि आपको जामुन बहुत पसंद होगा जरूर, कितना जामुन खाया आपने बचपन से... यह सब मेरे लिए बहुत डरावना सा था। मुझे जल्द ही ये एहसास हुआ कि उनके पास मजाक के लिए सिर्फ मेरा रंग था। कुछ देर मैंने इस सब में सामान्य रहने की कोशिश की, लेकिन एक सीमा के बाद मेरे लिए उस तरह के हमलावर मजाक को बर्दाश्त करना मुश्किल हो गया। मुझे यकीन नहीं होता कि मैं देशभर में दिखाए जाने कॉमेडी शो में बैठी थी।' अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद कलर्स चैनल ने खेद जताया है।
चैनल के प्रवक्ता ने लिखा, 'हमारी या शो के निर्माताओं की इच्छा या प्रयास मजाक से किसी को आहत करना नहीं होता। हमने क्रिएटिव टीम और प्रॉडक्शन हाउस के साथ इसे गंभीरता से उठाया है ताकि यह सुनिश्चित हो कि चैनल की सोच की तर्ज पर शो बनाया जाए। अनजाने में यदि आपकी भावनाएं आहत हुई हैं तो उसके लिए हमारी ओर से क्षमा स्वीकार करें।'
अभिनेत्री ने मामले को संज्ञान में लेने के लिए चैनल का धन्यवाद किया और कहा कि मामला उनके निजी अपमान का नहीं है। यह एक पक्षपाती और रंगभेद का मामला था।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता अजय देवगन ने कहा, 'मजाक हम में से सबको पसंद है, लेकिन मजाक करने वाले को सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए। मुझे लगता है सोच बदलने की जरूरत है।' अजय देवगन पार्च्ड के निर्माता भी हैं। नंदिता दास और हंसल मेहता ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाने के लिए तनिष्ठा का समर्थन किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स