होम / टेलिस्कोप / टीवी एक्ट्रेस ने नामी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड पर लगाए ये सनसनीखेज आरोप

टीवी एक्ट्रेस ने नामी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड पर लगाए ये सनसनीखेज आरोप

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_35502" align="alignright" width="300"]              वारालक्ष्मी सरत कु

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

[caption id="attachment_35502" align="alignright" width="300"]              वारालक्ष्मी सरत कुमार [/caption]

जानी मानी तमिल एक्ट्रेस वारालक्ष्मी सरत कुमार ने एक नामी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सरतकुमार ने दावा किया है कि टीवी चैनल के एग्जिक्यूटिव ने उनसे गलत ढंग से बात की थी। मलयालम अभिनेत्री के अपहरण और छेड़छाड़ पर उठे जनाक्रोश के बीच अब यह मामला सामने आया है।

पिछले दिनों केरल में साथी एक्ट्रेस के सेक्सुअल हैरेसमेंट पर वारालक्ष्मी ने कहा कि महिलाओं की सेफ्टी मजाक बन गई है। इसके लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। पुरुषों को बताना होगा कि वे महिलाओं का अपमान बंद करें। उन्होंने अपना सोशल मीडिया पर बयां किया।

फेसबुक और ट्विटर के जरिए उन्होंने एक जाने-माने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए लिखा, ‘नामी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड ने मुझसे कहा था कि क्या वे दोनों बाहर मिल सकते हैं। मैंने पूछा कि क्या यह किसी और काम के सिलसिले में है, उन्होंने रोब में जवाब दिया- नहीं नहीं, कोई काम नहीं... दूसरी चीजों के लिए।’

सरतकुमार ने आगे लिखा, ‘मैं चौंक गई, अपने गुस्से पर कंट्रोल किया और उनसे बोली सॉरी। प्लीज इसे छोड़िए। इसके बाद उनके अंतिम शब्द थे- अच्छा ..... तो ठीक है। वह मुस्कुराया और वहां से चल दिया।’

हालांकि, यह घटना कब और कहां हुई, एक्ट्रेस ने इसका ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने प्रोग्रामिंग हेड और चैनल का भी नाम नहीं बताया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

12 hours ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

12 hours ago

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

2 days ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

5 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

6 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

7 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

7 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

7 hours ago