होम / टेलिस्कोप / नए साल पर अपने दर्शकों को स्टार प्लस देगा ये तोहफा...

नए साल पर अपने दर्शकों को स्टार प्लस देगा ये तोहफा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नए साल के दस्तक देते ही हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों ने दर्शकों को लुभाने की कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में स्टार प्लस फरवरी के अंत तक तीन नए शोज ला रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नए साल के दस्तक देते ही हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों ने दर्शकों को लुभाने की कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में स्टार प्लस फरवरी के अंत तक तीन नए शोज ला रहा है।

स्टार प्लस का पहला शो ग्लोबल सिंगिग रियलिटी शो पर आधारित है, जिसका नाम होगा ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ (Dil Hai Hindustani)। यह शो 7 जनवरी से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे प्रसारित होगा। इस शो में देश और विदेशों में हिंदी गानों या कहें बॉलिवुड के गानों के जो भी कद्रदान हैं या जो गायक हैं, वे आकर इस सिंगिग रियलिटी शो में अपना कमाल दिखाएंगे। 'दिल है हिन्दुस्तानी' में करण जौहर जज की भूमिका में नजर आएंगे। करण के साथ इस शो में शाल्मली खोलगड़े, डीजे बादशाह और संगीतकार शेखर रविजानी भी दिखाई देंगे। यह शो मास्टर शेफ इंडिया-5 (MasterChef India 5) की जगह लेगा, जिसका समापन 24 दिसंबर को हुआ था।

वहीं दूसरे शो के लिए स्टार प्लस ने 25 दिसंबर को अपने फीचर शो 'मेरी दुर्गा' (Meri Durga) का टीजर प्रोमो जारी किया था और इसे भी नए साल की जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। यह शो हरियाणा में रहने वाले पिता और बेटी के रिलेशन पर आधारित होगा। पेपरबैक फिल्म द्वारा निर्मित इस शो में एक ऐसी बेटी की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने पिता के सपनों का पूरा करने के लिए संघर्ष करती है। इस शो में अनन्या अग्रवाल और विक्की आहूजा मुख्य भूमिका में है। चैनल अभी तक इस शो की रिलीज डेट और टाइम स्लॉट को अंतिम रूप नहीं दिया है।

वहीं फरवरी 2017 के आस-पास स्टार प्लस 'नास्तिक' नाम से एक थ्रिलर शो लॉन्च करने की योजना बना रहा है। शून्य स्क्वॉयर प्रडक्शन द्वारा निर्मित इस शो की कहानी एक नास्तिक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वर्तमान में यह शो अंडर प्रडक्शन में है और अभी स्टार कास्ट को अंतिम रूप दिया जाना है।

इनके अलावा चैनल ‘क्या हाल है पंचाल’ (Kya Haal Panchaal) और ‘थाली’ (Thaali) नाम से दो और फिक्शन शो लॉन्च करने की योजना बना रहा था, लेकिन इस कुछ महीने के लिए पोस्टपोन्ड कर दिया गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

3 hours ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

18 hours ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

1 day ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

2 days ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

48 minutes ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

14 minutes ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

30 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

23 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

16 hours ago