होम / टेलिस्कोप / जानें, एंटरटेनमेंट चैनलों में कौन बना इस बार नंबर-1...

जानें, एंटरटेनमेंट चैनलों में कौन बना इस बार नंबर-1...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2017 के 7वें हफ्ते (11 से 17 फरवरी) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच रोचक मुकाबला देखने को म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2017 के 7वें हफ्ते (11 से 17 फरवरी) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। शहरी क्षेत्रों में  स्टार प्लस  ने 459 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ कलर्स  को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 317 मिलियन इम्प्रेशंस के  रिश्ते  नंबर-1 की पोजिशन पर बरकरार है।

यदि एक साथ दोनों मार्केट की बात की जाए तो स्‍टार प्‍लस 657 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर पहुंच गया और कलर्स  को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। इस बीच ‘कलर्स’ की रेटिंग 571 मिलियन इंप्रेशंस रही, जबकि तीसरे नंबर पर 428 मिलियन इंप्रेंशंस के साथ रिश्‍ते चैनल ने जगह बनाई।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का प्रदर्शन

7वें हफ्ते 459 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ स्टार प्लस ने कलर्स को पीछे छोड़ दिया और अब सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बन गया। पिछले हफ्ते कलर्स की रेटिंग 427  मिलियन इम्प्रेशंस थी।

रेटिंग में आई ज्यादा गिरावट के चलते कलर्स दूसरे नंबर पर फिसल गया। इस बार इस चैनल की रेटिंग 386 मिलियन इम्प्रेशंस रही, जबकि पिछले हफ्ते इस चैनल की रेटिंग 427 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन 281 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा। इस बार चैनल की रेटिंग में मामूली गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 282 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

लाइफ ओके  247 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ इस सूची में नंबर-4 पर आ गया, जबकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 240 मिलियन थी।

सब टीवी  245 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ इस सूची में पांचवें नंबर पर फिसल गया, वहीं पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 244 मिलियन थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां  रिश्ते सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल रहा। लेकिन इस दौरान चैनल की रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है, जोकि 328 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 317 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई।

वहीं 313 मिलिनय इम्प्रेशंस के साथ जी अनमोल दूसरे नंबर पर पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 286 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

वहीं रेटिंग घटने की वजह से स्टार उत्सव  तीसरे नंबर पर फिसल गया। इस दौरान चैनल की रेटिंग 298 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 294 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई है।

सोनी पल  278 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ नंबर-4 पर है, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 260 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

वहीं  स्टार प्लस 198 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर फिसल गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

10 hours ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

10 hours ago

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

2 days ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

5 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

6 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

6 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

6 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

6 hours ago