होम / टेलिस्कोप / जानिए, इस बार किस नंबर पर है आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल

जानिए, इस बार किस नंबर पर है आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 50वें हफ्ते (10-16 दिसंबर, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक,  शहरी क्षेत्रों में  हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच  स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2016 के 50वें हफ्ते (10-16 दिसंबर, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक,  शहरी क्षेत्रों में  हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच  स्टार प्लस सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल रहा, जबकि इसके बाद कलर्स और फिर सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन का नंबर आया। वहीं ग्रामीण इलाकों में रिश्ते चैनल अपनी बादशाहत बनाए रखी।

वहीं शहरी और ग्रामीण की कुल रेटिंग की बात करें तो स्टार प्लस 669 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज कर पहने नंबर रहा, जबकि 668 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ कलर्स इस मामले में दूसरे नंबर पर और जी टीवी 477 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

456 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ शहरी क्षेत्रों में स्टार प्लस  सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल रहा। वहीं 49वें हफ्ते में चैनल की रेटिंग 438 मिलियन इम्प्रेशंस दर्ज की गई थी।

वहीं 448 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ कलर्स  दूसरे नंबर पर रहा। 49वें हफ्ते चैनल की रेटिंग 436 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन इस दौरान नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में मामूली सुधार देखने को मिला, जोकि 308 मिलियन से बढ़कर अब 288 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।

जी टीवी  282 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है, जबकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 270 मिलियन थी।

लाइफ ओके की रेटिंग इस दौरान में 267 मिलियन दर्ज की गई है, जबकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 263 मिलियन थी।

 ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो रिश्ते चैनल ने ग्रामीण मार्केट का नेतृत्व किया। हालांकि इसकी रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है, जोकि 326 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 306 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई है।

290 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ जी अनमोल दूसरे नंबर पर पहुंच गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 288 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

वहीं सोनी पल 286 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ दूसरे से तीसरे नंबर पर फिसल गया।

स्टार उत्सव 250 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर रहा, जबकि इस दौरान कलर्स 220 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

6 hours ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

21 hours ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

1 day ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

2 days ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

3 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

3 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

19 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

3 hours ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

2 hours ago