होम / टेलिस्कोप / जानिए, गांव-शहरों में किस एंटरटेनमेंट चैनल को देखा गया सबसे ज्यादा...

जानिए, गांव-शहरों में किस एंटरटेनमेंट चैनल को देखा गया सबसे ज्यादा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2017 के चौथे हफ्ते (21-27 जनवरी, 2017) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल की रेटिंग के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें स्टार प्लस शहरी क्षेत्रों में  पहले की तरह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2017 के चौथे हफ्ते (21-27 जनवरी, 2017) में बार्क इंडिया (BARC India) ने हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल की रेटिंग के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें स्टार प्लस शहरी क्षेत्रों में  पहले की तरह नंबर-1 बना हुआ है, जबकि कलर्स दूसरे नंबर पर है और सोनी एंटरटेनमेंट तीसरे नंबर पर है।

इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के व्युरअरशिप आंकड़ों की बात करें तो रिश्ते 322 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ नंबर-1 पर बना हुआ है।

वहीं अगर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो 660 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ स्टार प्लस नंबर-1 पर है, उसके बाद 640 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ कलर्स का नंबर आया, जबकि तीसरे नंबर 435 मिलियन  इम्प्रेशंस के साथ रिश्ते चैनल ने जगह बनाई है।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

शहरी क्षेत्रों में स्टार प्लस लगातार  नंबर-1 पर बना हुआ है। चैनल ने इस हफ्ते अपनी व्युअरशिप रेटिंग में बढ़त दर्ज की है, जोकि 444 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर 467 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।

वहीं 443 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ कलर्स दूसरे नंबर पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 432 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

इस दौरान सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में भी बढ़त देखने को मिली, जोकि 286 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर अब 300 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई है।

जी टीवी  257 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर रहा, जबकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 252 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

इस दौरान  सब टीवी 249 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर रहा, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 250 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां  रिश्ते सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल रहा। इस दौरान चैनल की रेटिंग 322 मिलियन इम्प्रेशंस रही।

वहीं रेटिंग घटने के बावजूद भी स्टार उत्सव  दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 304 मिलियन इम्प्रेशंस से घटकर 282 मिलियन इम्प्रेशंस रह गई है।

271 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ जी अनमोल नंबर-3 पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 249 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

सोनी पल  251 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ नंबर-4 पर है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 249 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

वहीं डीडी नेशनल 219 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर फिसल गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

23 hours ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

23 hours ago

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

2 days ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

5 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

6 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

18 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

18 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

18 hours ago