होम / टेलिस्कोप / जानिए, शहरी क्षेत्रों में किस एंटरटेनमेंट चैनल का रहा दबदबा, ग्रामीण इलाके में किसने मारी बाजी

जानिए, शहरी क्षेत्रों में किस एंटरटेनमेंट चैनल का रहा दबदबा, ग्रामीण इलाके में किसने मारी बाजी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2016 के 34वें हफ्ते (20-26 अगस्त, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में  हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच स्टार प्लस अ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2016 के 34वें हफ्ते (20-26 अगस्त, 2016) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में  हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच स्टार प्लस अभी भी सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना हुआ है, इसके बाद कलर्स  का नंबर आता है और फिर जी टीवी का। लेकिन दूसरी तरफ चैनलों की बीच संघर्ष का सिलसिला जारी है। लाइफ ओके एक सीढ़ी चढ़कर बार पांचवें नंबर पहुंच गया, जबकि सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पांचवें नंबर से फिसलकर सीधा छठे नंबर पर पहुंच गया और स्टार उत्सव नवें नंबर पर फिसल गया।

जहां तक ग्रामीण इलाकों में एंटरटेनमेंट चैनलों का सवाल है तो  जी अनमोल एक बार फिर नंबर-1 चैनल बन गया है, जबकि दूसरे नंबर पर स्टार उत्सव रहा और वहीं सोनीपल  तीसरे नंबर  पर रहा। रिश्ते चैनल को पीछे छोड़ स्टार प्लस पांचवें नंबर पर पहुंच गया।

शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

34वें हफ्ते में 495 मिलियन रेटिंग के साथ शहरी क्षेत्रों में  हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच स्टार प्लस अभी भी सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 451 मिलियन थी।

वहीं कलर्स भी दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस दौरान चैनल की रेटिंग 357 मिलियन से बढ़कर 375 मिलियन हो गई है।

जी टीवी नंबर-3 पर रहा, और उसकी रेटिंग में सुधार देखने को मिला, जोकि 311 मिलियन से बढ़कर अब 327 मिलियन हो गई है।

सब टीवी  275 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है, जबकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 271 मिलियन थी।

इस दौरान   लाइफ ओके  269 मिलियन रेटिंग के साथ इस सूची में पांचवें नंबर पर पहुंच गया और सोनी टीवी  को पीछे छोड़ दिया।  पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 257 मिलियन थी। वहीं सोनी टीवी की रेटिंग अभी भी 264 मिलियन बनी हुई है, जोकि पिछले हफ्ते भी थी।

&टीवी की रेटिंग में मामूली गिरावट देखने को मिली, जोकि अब से 159 मिलियन से घटकर 157 मिलियन रह गई है।

जी अनमोल 123 मिलियन रेटिंग के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 111 मिलियन रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर था।

स्टार उत्सव 114 मिलियन रेटिंग के साथ 8वें से 9वें नंबर पर फिसल गया, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 131 मिलियन थी।

वहीं 34वें हफ्ते सोनी पल 103 मिलियन की रेटिंग के साथ इस सूची में 10वें नंबर पर रहा, जबकि पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 91 मिलियन थीं।

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो यहां  जी अनोल, स्टार उत्सव से बादशाहत का ताज छीन शीर्ष पर पहुंच गया। इस दौरान चैनल की रेटिंग 367 मिलियन से बढ़कर 407 मिलियन हो गई है।

वहीं स्टार उत्सव 395 मिलियन रेटिंग के साथ फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 417 मिलियन थी।

315 मिलियन की रेटिंग के साथ सोनी पल नंबर-3 पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 309 मिलियन थी।

जी टीवी 249 मिलियन रेटिंग के साथ नंबर-4 पर है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 231मिलियन थी।

वहीं स्टार प्लस चैनल 236 मिलियन रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गया। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 216 मिलियन थी।

वहीं रिश्ते चैनल 216 मिलियन रेटिंग के साथ छठे नंबर पर पहुंच गया। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 222 मिलियन थी।

164 मिलियन रेटिंग के साथ कलर्स नंबर-7 पर रहा। बीते हफ्ते चैनल की रेटिंग 151 मिलियन थी।

8वें नंबर पर लाइफ ओके चैनल का रहा, जिसकी रेटिंग 147 मिलियन से बढ़कर 157 मिलियन हो गई है।

117 मिलिनय रेटिंग के साथ सब टीवी इस सूची 9वें पर है, जबकि पिछले हफ्ते चैनल 103 मिलियन की रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर था।

फिलहाल अब 10वें नंबर पर सोनी टीवी  है, जिसकी रेटिंग 105 मिलियन है और यह रेटिंग पिछले हफ्ते भी थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

1 day ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

3 days ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

3 days ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

3 days ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

5 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

23 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

21 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

21 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

21 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago