होम / टेलिस्कोप / '...बाजीगर' शो पर लाइफ ओके चैनल ने लिया ये बड़ा फैसला
'...बाजीगर' शो पर लाइफ ओके चैनल ने लिया ये बड़ा फैसला
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल लाइफ ओके पर हाल ही में शुरू हुए शो 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' अपनी बाजीगरी नहीं दिखा पाया, और अब खबर है कि यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। वैसे तो शो की लॉन्चिंग काफी बड़े पैमाने पर की गई थी, फिर भी उम्मीद के मुताबिक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल लाइफ ओके पर हाल ही में शुरू हुए शो 'रिश्तों का सौदागर बाजीगर' अपनी बाजीगरी नहीं दिखा पाया, और अब खबर है कि यह शो जल्द ही बंद होने वाला है। वैसे तो शो की लॉन्चिंग काफी बड़े पैमाने पर की गई थी, फिर भी उम्मीद के मुताबिक इसे कामयाबी नहीं मिल सकी।
शो मेकर्स ने जिस तरह का थ्रिल देने की उम्मीद जताई थी, शायद दर्शकों को वह नजर नहीं आया।
वहीं शो में लीड किरदार निभाने वाले वत्सल सेठ और इशिता दत्ता, दोनों ही बड़े नाम हैं। वत्सल जहां बॉलिवुड से जुड़े रहे हैं, वहीं इशिता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम्' में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ये दोनों शो को टीआरपी नहीं दिला सके।
शो को खास कामयाबी नहीं मिल पाने के चलते बताया जा रहा है कि 24 सितंबर तक इस शो को रैप अप कर दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स