होम / टेलिस्कोप / जानिए, इस बार किस नंबर पर रहा आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल

जानिए, इस बार किस नंबर पर रहा आपका पसंदीदा एंटरटेनमेंट चैनल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। साल 2017 के 5वें हफ्ते (28 जनवरी- 03 फरवरी, 2017) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में  हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच रोचक मुकाबला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

साल 2017 के 5वें हफ्ते (28 जनवरी- 03 फरवरी, 2017) में बार्क इंडिया (BARC India) के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में  हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। शहरी क्षेत्रों में कलर्स ने 445 मिलियन इम्प्रेशंस के साछ स्टार प्लस को पीछे छोड़ दिया, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 302 मिलियन इम्प्रेशंस के स्टार उत्सव ने रिश्ते चैनल को पीछे छोड़ दिया।

यदि संयुक्त रूप से दोनों मार्केट की बात करें तो ‘कलर्स’ 643 मिलियन इंप्रेशंस के साथ पहले नंबर पर रहा जबकि स्‍टार प्‍लस 614 मिलियन और जी टीवी  436 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्‍थान पर रहे।

 शहरी क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

5वें हफ्ते 445 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ कलर्स ने  स्टार प्लस को पीछे छोड़ दिया और अब सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बन गया। पिछले हफ्ते कलर्स की रेटिंग 443 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

वहीं स्टार प्लस भी 434 मिलियन इम्प्रेशंस की वजह से पहले से दूसरे नंबर पर फिसल गया। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 467 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन 263 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ नंबर-3 पर रहा। इस बार चैनल की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 300 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

इसी तरह से, जी टीवी 249 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर है, जबकि पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 257 मिलियन थी।

सब टीवी  248 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ इस सूची में चौथे नंबर पर रहा, वहीं पिछले हफ्ते इसकी रेटिंग 249 मिलियन थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्रों के आंकड़ों की बात करें तो स्टार उत्सव  ने रिश्ते से बादशाहत का ताज छीन लिया और शीर्ष पर पहुंच गया। इस दौरान चैनल की रेटिंग 282 मिलियन इम्प्रेशंस से बढ़कर 302 मिलियन इम्प्रेशंस हो गई।

वहीं रिश्ते 299 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ फिसलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गया।

284 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ जी अनमोल नंबर-3 पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 271 मिलियन इम्प्रेशंस थी।

सोनी पल 225 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ नंबर-4 पर है। पिछले हफ्ते चैनल की रेटिंग 251मिलियन थी।

वहीं डीडी नेशनल 202 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ पांचवें नंबर पर बना हुआ है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

18 hours ago

राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: सर्जरी के बाद बताया अपना हाल

अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बताया कि उन्हें शुरुआती चरण का स्तन कैंसर हुआ था। समय पर जांच में बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी हुई और अब वह स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।

18 hours ago

अंटार्कटिका में शूट होगी एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’

एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का अगला शेड्यूल अंटार्कटिका के रॉस आइस शेल्फ पर शूट होगा। महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच सकती है।

2 days ago

थलापति विजय की शादी में दरार: पत्नी ने दायर की तलाक याचिका

तमिलगा वेत्री कड़गम प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय की पत्नी संगीता ने विवाहेतर संबंध का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की है। मामला फैमिली कोर्ट में पहुंच गया है।

5 days ago

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की अंतरिम रोक

केरल हाई कोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ की 27 फरवरी की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दो सप्ताह में पुनर्विचार का आदेश दिया।

6 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

14 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

14 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

14 hours ago