होम / टेलिस्कोप / विवादों में घिरा सब टीवी का ये लोकप्रिय शो क्या अब हो जाएगा बंद!

विवादों में घिरा सब टीवी का ये लोकप्रिय शो क्या अब हो जाएगा बंद!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सब टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ विवादों में घिर गया है। सीरियल के एक सीन में सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है, जिसके चलते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष जत्थ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सब टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ विवादों में घिर गया है। सीरियल के एक सीन में सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है, जिसके चलते शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने कॉमेडी टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पर आपत्ति जताई है और इसे बंद करने को कहा है। कमेटी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

अवतार सिंह ने कहा कि इसमें धर्म का अपमान किया जा रहा है और इसका प्रसारण तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने सीरियल में गणेश जी की मूर्ति को श्री हरिमंदिर साहिब में सुशोभित करने पर कड़ा विरोध किया।

जत्थेदार मक्कड़ ने बुधवार को यहां कहा कि इस सीरियल के 14 सितंबर के एपिसोड में दिखाया गया कि एक कॉलोनी में रहते परिवारों में सिख परिवार का एक पात्र गणेश जी की मूर्ति को श्री हरिमंदिर साहिब में सुशोभित करने की इच्छा जाहिर करता है। इसके बाद यह मूर्ति श्री हरिमंदिर साहिब में दिखाई जाती है।

उन्होंने कहा कि सिख धर्म में मूर्ति पूजा का सख्त विरोध किया जाता है। इस सीरियल में यह दृश्य दिखाए जाने से देश-विदेश में रह रहे सिखों में रोष है। उन्होंने टीवी चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर को लिखे पत्र में इस सीरियल को सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने के कारण तुरंत बंद करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि अगर इस सीरियल को बंद न किया गया तो एसजीपीसी धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए टीवी चैनल और सीरियल के निर्माता व निर्देशक पर कानूनी कार्रवाई करेगी। सिख धर्म की मान्यताओं और मर्यादा से खिलवाड़ किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

14 hours ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

2 days ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

3 days ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

3 days ago

जेल से लौटे राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी: बोले-कोर्ट में रोने की खबरें झूठी

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने की वायरल खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कहानियां मनगढ़ंत हैं। चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत मिली है।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

12 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

11 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago