होम / टेलिस्कोप / फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद-नाना की जोड़ी: एक्टर ने शेयर किया खास अनुभव
फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद-नाना की जोड़ी: एक्टर ने शेयर किया खास अनुभव
विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी फिर नजर आएगी। शाहिद ने नाना के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ नाना पाटेकर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में नाना पाटेकर की कुछ सेकेंड की झलक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
शाहिद कपूर ने नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘पाठशाला’ के बाद दोबारा नाना के साथ काम करना उनके लिए बेहद खास रहा। शाहिद ने बताया, “हमारी कैमिस्ट्री काफी शानदार है। उनके साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है।
कैमरा ऑन होते ही उनका परफॉर्मेंस देखने लायक होता है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।” शाहिद ने यह भी कहा कि वह बचपन से नाना पाटेकर के काम को देखते आए हैं और इस फिल्म में दोनों के बीच कुछ बेहद दिलचस्प सीन हैं। उनके मुताबिक, नाना एक समझदार और समर्पित अभिनेता हैं, जिनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक सीखने का अनुभव होता है।
हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान नाना पाटेकर के अचानक कार्यक्रम छोड़कर जाने को लेकर भी चर्चा हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काफी देर तक अन्य कलाकारों का इंतजार कर रहे थे और देर होने पर वहां से चले गए थे। इस पर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने कहा था कि नाना अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं और किसी को इससे बुरा नहीं लगा।
टैग्स