होम / टेलिस्कोप / एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान : धनुष के अभिनय से सजेगी फिल्म
एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक का ऐलान : धनुष के अभिनय से सजेगी फिल्म
धनुष ने भी 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका निभाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
निर्देशक ओम राउत अपनी आगामी फिल्म 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी पिछली फिल्म 'आदिपुरुष' न केवल फ्लॉप थी बल्कि उन्हें बेहद आलोचना का शिकार भी होना पड़ा था लेकिन अब वो एक अच्छी स्क्रिप्ट और कहानी के साथ वापसी करने जा रहे हैं।
दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति और एयरोस्पेस वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित एक बायोपिक फिल्म बनेगी जिसमें मुख्य किरदार दक्षिण भारत के प्रसिद्द अभिनेता धनुष निभाने वाले है। फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द दिल्ली फाइल्स' के अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनिल सुनकर मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
फिल्म मेकर ओम राउत ने अपने एक्स हैंडल से इस खबर को सार्वजनिक किया है। आपको बता दें, धनुष ने भी 'कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया' में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका निभाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, सच में मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ऐसे प्रेरणादायक और उदार नेता हमारे अपने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर के जीवन को चित्रित करने के लिए दिल से खुशी महसूस कर रहा हूं।
From Rameswaram to Rashtrapati Bhavan, the journey of a legend begins…
— Om Raut (@omraut) May 21, 2025
India’s Missile Man is coming to the silver screen.
Dream big. Rise higher. ?#KALAM - ??? ??????? ??? ?? ?????@dhanushkraja @omraut #BhushanKumar @AbhishekOfficl @AAArtsOfficial pic.twitter.com/2497f31zI2
टैग्स