होम / टेलिस्कोप / अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की नई फिल्म का ऐलान

अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की नई फिल्म का ऐलान

पुष्पा 2 की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन ने मकर संक्रांति पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस बार वे साउथ के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ काम करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं। ‘पुष्पा 2’ की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब मकर संक्रांति के खास मौके पर उनकी एक और नई फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इस बार अल्लू अर्जुन ने तमिल सिनेमा के चर्चित निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ हाथ मिलाया है।

यह बिग बजट फिल्म मिथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनेगी। इस प्रोडक्शन हाउस ने पहले भी ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन मेकर्स ने इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक सहयोग बताया है।

फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर संभालेंगे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन जल्द ही निर्देशक एटली की फिल्म AA22xA6 में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे। वहीं लोकेश कनगराज अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं, जिससे दर्शकों की उम्मीदें इस नए प्रोजेक्ट से और बढ़ गई हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म भूत बंगला का टीजर जारी: 14 साल बाद साथ आये अक्षय-प्रियदर्शन

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ लौट रही है। फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें डर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है।

4 days ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’: सीक्वल का इंतजार

फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब ने खुलासा किया कि भारत आने से पहले उन्होंने बेटे की सलाह पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। उन्होंने इसके सीक्वल का इंतजार भी जताया।

1 week ago

सलीम खान की तबीयत में सुधार: जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की तबीयत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। जावेद अख्तर ने कहा कि सलीम खान अब ठीक हैं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

1 week ago

दिल थाम लीजिए : इस दिन आ रहा है 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी।

1 week ago

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में ब्रिटनी स्पीयर्स गिरफ्तार

अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

1 week ago


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

19 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

18 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

17 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

19 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago