होम / टेक वर्ल्ड / एलन मस्क और टेलीग्राम CEO ने 'WhatsApp' की सुरक्षा को लेकर उठाये सवाल

एलन मस्क और टेलीग्राम CEO ने 'WhatsApp' की सुरक्षा को लेकर उठाये सवाल

अमेरिका में मेटा के खिलाफ मुकदमे के बाद WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर विवाद गहराया है। एलन मस्क और टेलीग्राम CEO पावेल ड्यूरोव ने इसकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। अमेरिका में मेटा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ दायर एक मुकदमे के बाद टेलीग्राम के संस्थापक और CEO पावेल ड्यूरोव और उद्योगपति एलन मस्क ने WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पावेल ड्यूरोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि टेलीग्राम की टीम ने पहले ही WhatsApp की एन्क्रिप्शन व्यवस्था का विश्लेषण किया था, जिसमें कई कमजोरियां सामने आईं। उन्होंने कहा कि साल 2026 में भी WhatsApp को पूरी तरह सुरक्षित मानना खुद को भ्रम में रखने जैसा है।

ड्यूरोव के मुताबिक, कंपनी जितनी मजबूत सुरक्षा का दावा करती है, वास्तविकता उससे अलग है। एलन मस्क ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए WhatsApp को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बताया। उन्होंने यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि लोगों को दूसरे मैसेजिंग विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए।

मस्क ने यह भी संकेत दिया कि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं। दरअसल, यह विवाद ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैन फ्रांसिस्को की एक अमेरिकी जिला अदालत में मेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि WhatsApp अपने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को लेकर भ्रामक दावे करता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

28 दिन के रिचार्ज पर संसद में सांसद राघव चड्ढा ने पूछा सवाल

प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज के 28 दिन वाले प्लान को लेकर संसद में सवाल उठे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि इससे ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है और इनकमिंग कॉल बंद करना भी गलत है।

4 days ago

एक मार्च से सिम-बाइंडिंग नियम लागू: बिना सक्रिय सिम नहीं चलेगा वॉट्सऐप

केंद्र सरकार ने सिम-बाइंडिंग नियम में कोई ढील न देने का फैसला किया है। 1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स को सक्रिय सिम से जुड़ा रहना होगा, वरना सेवाएं बंद हो सकती हैं।

27-February-2026

भारत के आईटी सेक्टर के लिए AI बड़ा खतरा नहीं: नैसकॉम

नैसकॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत का टेक सेक्टर 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। 1.35 लाख नई नौकरियों और 315 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान जताया गया है।

25-February-2026

वॉट्सऐप डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 16 मार्च तक बदलाव का भरोसा

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिया है कि वह 2021 की गोपनीयता नीति से जुड़े प्रतिस्पर्धा आयोग के निर्देशों का पालन करेगा। 16 मार्च तक बदलाव लागू होंगे।

24-February-2026

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

20-February-2026


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

23 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

21 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

21 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

23 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago