होम / टेक वर्ल्ड / UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App, बिना इंटरनेट भी होगा सुरक्षित वेरिफिकेशन
UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App, बिना इंटरनेट भी होगा सुरक्षित वेरिफिकेशन
UIDAI ने नई और रिवैम्प्ड Aadhaar App को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इस ऐप से अब बिना इंटरनेट के सुरक्षित पहचान सत्यापन, लिमिटेड डेटा शेयरिंग और डिजिटल अपडेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
आधार से जुड़े कामों को आसान और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI ने नई और पूरी तरह रिवैम्प्ड Aadhaar App लॉन्च कर दी है। नवंबर 2025 में घोषणा के बाद अब यह ऐप Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। UIDAI के अनुसार, इस ऐप का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पहचान को मजबूत करना और फिजिकल आधार कार्ड पर निर्भरता कम करना है।
अब होटल चेक-इन, सिम कार्ड वेरिफिकेशन या ऑफिस संबंधी कामों के लिए फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी, जिससे डेटा के दुरुपयोग का खतरा घटेगा। नई ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना इंटरनेट के भी आइडेंटिटी वेरिफिकेशन किया जा सकता है।
इस प्रक्रिया में न तो आधार नंबर शेयर करना पड़ता है और न ही बायोमेट्रिक डेटा देना होता है। इससे रोजमर्रा के वेरिफिकेशन ज्यादा सुरक्षित बनेंगे। अब यूजर्स पूरे आधार कार्ड की जगह केवल जरूरी जानकारी जैसे नाम, उम्र या पहचान से जुड़ी सीमित डिटेल ही साझा कर सकते हैं।
इससे पर्सनल डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी बेहतर होगी। इसके अलावा, ऐप के जरिए मोबाइल नंबर को डिजिटल तरीके से अपडेट किया जा सकता है। इसके लिए अब एनरोलमेंट सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। UIDAI ने इसे ऑथेंटिकेशन और मामूली शुल्क के साथ उपलब्ध कराया है।
एड्रेस अपडेट की प्रक्रिया भी अब आसान हो गई है। यूजर्स Aadhaar-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल रूप से पता बदलने का अनुरोध कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होगी। नई Aadhaar App में एक डिवाइस पर पांच तक प्रोफाइल मैनेज करने की सुविधा दी गई है, जो परिवारों के लिए काफी उपयोगी है। साथ ही इसमें सुरक्षित Aadhaar कॉन्टैक्ट कार्ड भी दिया गया है, जिससे सीमित जानकारी शेयर की जा सकती है।
टैग्स