होम / टेक वर्ल्ड / ओपनएआई और सैमसंग का नया गठबंधन : एआई डेटा सेंटर पर साझेदारी

ओपनएआई और सैमसंग का नया गठबंधन : एआई डेटा सेंटर पर साझेदारी

सैमसंग एआई को अपने बिजनेस में ज्यादा इस्तेमाल करेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे एआई इनोवेशन तेज होगा और ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया से एक बड़ी न्यूज़ है। दरअसल, अमेरिकी कंपनी ओपनएआई ने दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग के साथ हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियों ने सियोल में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत एआई डेटा सेंटर विकसित करने और भविष्य की तकनीकों पर काम होगा। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, एसडीएस, सी एंड टी और हेवी इंडस्ट्रीज जैसी सहायक कंपनियां इसमें शामिल हैं।

इस गठबंधन का मुख्य फोकस 'स्टारगेट' प्रोजेक्ट है, जो अगली पीढ़ी के एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ओपनएआई को हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी सप्लाई करेगी। हर महीने 9 लाख डीआरएएम वेफर्स की जरूरत होगी, जो ऊर्जा-कुशल चिप्स से पूरी होगी।

सैमसंग एसडीएस एआई डेटा सेंटर डिजाइन, डिप्लॉयमेंट और मैनेजमेंट में मदद करेगी। दक्षिण कोरिया में चैटजीपीटी एंटरप्राइज जैसी सर्विसेस का रीसेलर भी बनेगी। सैमसंग सी एंड टी व हेवी इंडस्ट्रीज फ्लोटिंग डेटा सेंटर पर काम करेंगी, जो समुद्र में बनेंगे। इससे कूलिंग कॉस्ट कम, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और जमीन की कमी दूर होगी।

फ्लोटिंग पावर प्लांट और कंट्रोल सेंटर भी विकसित होंगे। यह साझेदारी दक्षिण कोरिया को दुनिया के टॉप तीन एआई देशों में लाने में मदद करेगी। सैमसंग एआई को अपने बिजनेस में ज्यादा इस्तेमाल करेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे एआई इनोवेशन तेज होगा और ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बनेगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के आईटी सेक्टर के लिए AI बड़ा खतरा नहीं: नैसकॉम

नैसकॉम की नई रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में भारत का टेक सेक्टर 6.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। 1.35 लाख नई नौकरियों और 315 अरब डॉलर राजस्व का अनुमान जताया गया है।

5 hours ago

वॉट्सऐप डेटा शेयरिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: 16 मार्च तक बदलाव का भरोसा

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में भरोसा दिया है कि वह 2021 की गोपनीयता नीति से जुड़े प्रतिस्पर्धा आयोग के निर्देशों का पालन करेगा। 16 मार्च तक बदलाव लागू होंगे।

1 day ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

5 days ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 days ago

अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, AI डेटा सेंटर के लिए किया जाएगा 100 अरब डॉलर का निवेश

अडानी ग्रुप ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रुप ने कहा है कि वह 2035 तक 100 अरब अमेरिकी डॉलर का सीधा निवेश करेगा।

6 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

3 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

3 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago